add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज Mohammad Hasnain का बॉलिंग एक्शन गलत, लगा बैन

सबसे पहले मोहम्मद हसनैन के बॉलिंग एक्शन की रिपोर्ट BBL में खेलने के दौरान की गई थी. इसके बाद लाहौर में उनका टेस्ट हुआ और उनके बॉलिंग एक्शन को गलत पाया गया.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 4, 2022 11:08 AM IST

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन (Mohammad Hasnain) का बॉलिंग एक्शन आईसीसी नियमों के मुताबिक गलत पाया गया है और इसमें सुधार आने तक उनकी बॉलिंग पर बैन लगा दिया गया है. 21 वर्षीय यह तेज गेंदबाज इन दिनों पाकिस्तान की टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लेडीएटर्स के लिए खेल रहा था यहां उनकी बॉलिंग संदिग्ध दिखने के बाद विशेषज्ञों ने उसकी जांच की और उसे नियमों के तहत गलत पाया.

इससे पहले जनवरी में ही इस तेज गेंदबाज के बॉलिंग एक्शन को तब भी गलत पाया गया था, जब वह ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL) में खेल रहे थे. हसनैन को सिडनी थंडर ने साइन किया था. एक मैच के दौरान अंपायर को उनके बॉलिंग एक्शन पर शक हुआ और उन्होंने इसकी रिपोर्ट कर दी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद 21 जनवरी को लाहौर में यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंस में उनके गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट हुआ और इसे आईसीसी के 15 डिग्री से ज्यादा कोहनी मोड़ने का उल्लंघन करते पाया गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हसनैन की गुड लेंथ, फुल लेंथ, स्लो बाउंसर और बाउंसर गेंद फेंकने के दौरान उनकी कोहनी 15 डिग्री से ज्यादा मुड़ती है.’

इस बैन का मतलब है कि 21 वर्षीय यह स्टार तेज गेंदबाज जो लगातार 145 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने में माहिर है वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. उनका यह बैन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अब वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भी आगे नहीं खेल पाएंगे.

पीसीबी ने उनके बॉलिंग एक्शन में सुधार के लिए अपने यहां मौजूद बॉलिंग कंसेल्टेंट से संपर्क किया है, जो उनके एक्शन को समझकर उसमें सुधार की कोशिश करेंगे. माना जा रहा है कि हस्नैन के साथ अगर एक्सपर्ट्स थोड़ा-बहुत काम करेंगे तो उनकी बॉलिंग में सुधार संभव है.