- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news mohammed siraj birthday indian pacer exit bio bubble after 1st day game of india vs sri lanka day night test in bengaluru 5284379
Mohammed Siraj Birthday: बर्थडे से एक दिन पहले मोहम्मद सिराज बायो-बबल से किए गए रिलीज
मोहम्मद सिराज श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. आज उनका जन्मदिन भी है. लिहाजा आगामी आईपीएल को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रिलीज कर दिया.
Published On Mar 13, 2022, 10:22 AM IST
Last UpdatedMar 13, 2022, 10:22 AM IST
आज भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj Birthday) का जन्मदिन है. वो 28 साल के हो गए हैं. बर्थडे से एक दिन पहले टीम इंडिया (India vs Sri Lanka, Day-Night Test) के मैनेजमेंट ने सिराज को बायो-बबल (Bio-Bubble) से रिलीज कर दिया है. वो अब आईपीएल (IPL 2022) के दौरान ही खेलते हुए नजर आएंगे. श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सिराज को स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था लेकिन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की मौजूदगी के चलते उन्हें एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई.
बेंगलुरू में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में अभी भी चार दिन का खेल बचा है. जिस तरह पहले दिन ही दोनों टीमों के मिलाकर 16 विकेट गिर गए उसे देखते हुए समझा जा सकता है कि इस मुकाबले का नतीजा तीसरे दिन ही निकल आएगा. भारत के टर्निंग ट्रैक पर तीसरे तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की गुंजाइश कम ही बनती है. ऐसे में सिराज को पहले दिन के खेल के बाद ही बायो-बबल से रिलीज कर दिया गया है.