- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news mumbai cricket association explained why arjun tendulkar picked in mumbai team for ranji trophy 2021 22 5163119
Arjun Tendulkar को क्यों दी गई मुंबई की रणजी टीम में जगह ? MCA के मुख्य चयनकर्ता ने दी सफाई
Arjun Tendulkar मुंबई की सीनियर टीम में टी20 क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं. यह पहला मौका है जब उन्हें मुंबई की रणजी टीम में मौका दिया गया है. पहले तो मैचों के लिए सचिन तेंदुलकर के बेटे को चुना गया है.
Published On Dec 30, 2021, 03:05 PM IST
Last UpdatedDec 30, 2021, 03:05 PM IST
दो साल बाद नए साल की शुरुआत से खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट (Ranji Trophy 2021-22) के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मौका दिया गया है. मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने आगामी टूर्नामेंट में पहले दो मैचों के लिए बनाए गए स्क्वाड में अर्जुन को जगह दी है. सचिन के बेटे को आखिर क्यों मुंबई टीम में जगह दी गई है इसे लेकर एमसीए के मुख्य चयनकर्ता सलील अनकोला (Salil Ankola) ने सफाई दी है.
सलील अनकोला भारत के लिए साल 1989 से 1997 तक एक टेस्ट और 20 वनडे मैच खेल चुके है. इंडियन एक्सप्रेस अखबार से बातचीत के दौरान सलील अनकोला ने कहा, “उनका कहना है कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. दुख की बात है कि इस दौरान वो चोटिल हो गए थे लेकिन चोट से ठी होने के बाद उन्हें जो भी मैच खेलने को मिला उसमें उन्होंने अच्छा खेल दिखाया है. उन्हें मुंई की टीम में भविष्य के खिलाड़ी के तौर पर जगह दी गई है.”
मुंबई की रणजी टीम को अपने शुरुआती दो मैच में दिल्ली और महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी. अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) इससे पहले मुंबई की सीनियर टीम के साथ दो टी20 मैच खेल चुके हैं. उन्हें रणजी ट्रॉफी में अभी भी डेब्यू का इंतजार है.
इस रणजी ट्रॉफी सीजन में मुंबई की टीम की कमान पृथ्वी शॉ के कंधों पर रहेगी. सीनियर बल्लेबाज तुषार देशपांडे चोट के चलते इस बार नहीं खेल पाएंगे. वहीं, सूर्यकुमार यादव का साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम में खेलना तय है.