• Home
  • News
  • Cricket news mumbai police arrests man from hyderabad over rape threats to virat kohlis daughter vamika 5090547

क्रिकेटर की बेटी को रेप की धमकी देने वाला निकला 'सॉफ्टवेयर इंजीनियर', पुलिस ने किया हैदराबाद से गिरफ्तार

आरोपी रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी पेशे से फूड डिलीवरी एप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता है.

Edited By : India.com Staff |Nov 10, 2021, 06:00 PM IST

Published On Nov 10, 2021, 06:00 PM IST

Last UpdatedNov 10, 2021, 06:00 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम @BCCITwitter

भारतीय क्रिकेटर की बेटी को कुछ दिनों पहले रेप की धमकी मिली थी. मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हैदराबाद से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद उसे मुंबई लाकर पूछताछ की जाएगी. आरोपी की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी (Ramnagesh Srinivas akubathini) के तौर पर हुई है, जो 23 साल का है. रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी पेशे से फूड डिलीवरी ऐप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता है.

बता दें कि टी20 विश्व कप में शुरुआती मुकाबले हारने के बाद भारतीय क्रिकेटरों के परिवार को निशाना बनाया गया था. इस बीच एक खिलाड़ी की बेटी को लेकर भी धमकियां दी गईं. इससे यह क्रिकेट बिरादरी काफी नाराज दिखी थी. खिलाड़ियों ने कहा कि बेटी के लिए कमेंट्स पढ़कर उनका दिल टूट गया है. वो किसी भी अन्य मां की तरह बहुत गुस्से में हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी इसे शर्मनाक करार दिया था. इंजमाम ने कहा कि लोगों को भारतीय खिलाड़ियों और टीम के परफॉर्मेंस की आलोचना करने का पूरा हक है लेकिन खिलाड़ियों के परिवार को भला-बुरा कहना शर्मनाक है. इस खेल से उनके परिवार नहीं जुड़े हैं खिलाड़ी जुड़े हैं.

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय टीम के खेल की समीक्षा के साथ-साथ इस मुद्दे को भी उठाया था. उन्होंने कहा, “लोगों को यह समझना चाहिए कि यह एक खेल है और इसमें जीत के साथ-साथ हार भी एक पहलू है और सभी टीमों को इसका स्वाद चखना ही होता है.”

दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले पर एक्शन लिया था. महिला आयोग ने नोटिस जारी करते हुए पुलिस से सवाल किए थे. इसके साथ ही आयोग ने पुलिस द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी भी मांगी थी.

Editor's Pick