- Home
- News
- Cricket news mumbai vs oman 2nd t20 yashasvi jaiswal fifty guide mumbai to 18 run win level series by 1 1 4915647
Yashasvi Jaiswal ने 75 रन ठोक मुंबई को दिलाई जीत, 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई सीरीज
Mumbai vs Oman, 3rd T20: Yashasvi Jaiswal ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए.
Published On Aug 26, 2021, 07:58 PM IST
Last UpdatedAug 26, 2021, 07:58 PM IST
Mumbai vs Oman, 2nd T20: खाड़ी देश ओमान के दौरे पर गई मुंबई की टीम (Mumbai Cricket Team) ने दूसरे टी20 मुकाबले में मेजबानों पर 18 रनों से जीत दर्ज की. मुंबई की तरफ से यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने विस्फोटक पारी खेली और 59 गेंदों पर 75 रन बनाते हुए मुंबई की जीत सुनिश्चित की. इसके साथ ही मुंबई ने टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी पर खत्म किया.
यहां बता दें कि इस बार यूएई के साथ-साथ ओमान में भी टी20 विश्व कप के मैच खेले जाने हैं. ओमन भी विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुका है. ओमान के दौरे पर मुंबई को तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. यह दौरा दो सितंबर को खत्म होगा. इसके तुरंत बाद जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) जैसे युवा खिलाड़ी आईपीएल खेलने के लिए यूएई में अपनी फ्रेंचाइजी राजस्थान से जुड़ जाएंगे.
मैच की बात की जाए तो मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 162 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 144 रनों पर ही ऑलआउट हो गई.
Our batsmen tried their level best but it was not to be. On to the next one with the series tied at 1-1! 💪#OMNvMUM #OneTeam #Cricket #T20 #T20cricket #Oman #TeamOman #OmanCricket #Mumbai #MumbaiRanjiTeam #MumbaiTeam #Matchday pic.twitter.com/6dayxL74IP
— Oman Cricket (@TheOmanCricket) August 26, 2021
ओमान की तरफ से खेल रहे जितेंद्र सिंह ने 25 गेंदों पर 51 रनों की आतिशी पारी खेली. उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के भी निकले. हालांकि इसके बाद भी वो अपनी टीम को यह मैच नहीं जिता पाए. मुंबई के शम्स मुलानी ने तीन विकेट हॉल अपने नाम किया.
इससे पहले ओमान की टीम ने टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अगस्त को दो विकेट से जीत लिया था. अब 29, 31 और दो सितंबर को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.