- Home
- News
- Cricket news naman ojha and irfan pathan s brilliant knock could not save as world giants beat india maharajas by 5 runs in llc 5209696
LLC: काम नहीं आई Naman Ojha और Irfan Pathan की ताबड़तोड़ पारी, 5 रन से हारे इंडिया महाराज
लेजेंड लीग क्रिकेट में गुरुवार को इंडियन महाराज और वर्ल्ड जाइंट्स के बीच खेले गए मैच में महाराज को 229 रनों की विशाल चुनौती मिली थी. लेकिन नमन ओझा के 95 और इरफान पठान के 56 रनों के बावजूद टीम मैच हार गई.
Published On Jan 28, 2022, 09:55 AM IST
Last UpdatedJan 28, 2022, 09:55 AM IST
ओमान में खेली जा रही लेजेंड लीग क्रिकेट (LLC) में गुरुवार को इंडिया महाराज (India Maharajas) की टीम वर्ल्ज जाइंट्स (World Giants) से हारकर बाहर हो गई. रिटायर खिलाड़ियों की इस लीग में जाइंट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट गंवाकर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इंडिया महाराज के लिए ओपनर नमन ओझा (95), कप्तान यूसुफ पठान (45) और इरफान पठान (56) रनों की ताबड़तोड़ पारियां खेलकर भारत को जीत के करीब लाने की कोशिश जरूर की लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. महाराज की टीम यहां 5 रन से हारकर टूर्नामेंट से बहार हो गई. अब शनिवार को वर्ल्ड जाइंट्स की टीम एशिया लॉयन्स के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी.
ओमान की राजधानी मस्कट में खेले गए इस मैच में इंडिया महाराज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था. (Kevin Pietersen) केविन पीटरसन (11) यहां सस्ते में आउट हो गए. लेकिन फिल मस्टर्ड और हर्शल गिब्स ने ताबड़तोड़ पारियां खेलकर दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़ दिए. इरफान पठान ने यहां फिल मस्टर्ड (57) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया. हर्शल गिब्स (Herschelle Gibbs) ने एक छोर पर अपनी तूफानी पारी जारी रखते हुए 89 रन ठोक दिए.
गिब्स ने 46 गेंद की इस पारी में 7 चौक और 7 छक्के ठोके. गिब्स के आउट होने के बाद जॉन्टी रोड्स ने भी 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर अपनी टीम को 230 तक पहुंचा दिया. इसके जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके पहले दो विकेट सस्ते में ही निपट गए. हालांकि ओपनर नमन ओझा ने एक छोर को संभालते हुए अपनी ताबड़तोड़ पारी का अंदाज जारी रखा. उन्होंने कप्तान यूसुफ पठान (45) के साथ तीसरे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की.
पठान को एलबी मोर्कल ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद नमन ओझा भी 15वें ओवर में रेयान साइडबॉटम का शिकार बन गए. 51 बॉल में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 95 रन ठोकने वाले ओझा इस लीग में अपने दूसरे शतक से चूक गए. लेकिन मैच बनाने की जिम्मेदारी अब इरफान पठान ने संभाल ली. इरफान ने सिर्फ 18 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी और टीम का स्कोर 200 पार पहुंचा दिया.
इंडिया महाराज अब जीत की दहलीज पर था. आखिरी ओवर में उसे सिर्फ 8 रन की दरकार थी. लेकिन ब्रेट ली ने यहां जैसे ही पठान को आउट किया. इसके बाद रजत भाटिया और अविष्कार साल्वी अंतिम 5 गेंदों में 7 रन नहीं बना पाए और भारत को यहां 5 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही भारत फाइनल से बाहर हो गया. अब 29 जनवरी यानी शनिवार को इंडिया जाइंट्स और एशिया लॉयन्स की टीमें फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी.