add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Neeta Ambani ने की पुष्टि, RIL यूएई की टी20 लीग में खरीदने जा रही है टीम

Neeta Ambani की आरआईएल के पास मौजूदा वक्‍त में आईपीएल की मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 24, 2021 7:15 PM IST

आईपीएल में धमाल मचाने के बाद मुंबई इंडियन फ्रेंचाइजी अब विदेशों में भी क्रिकेट के क्षेत्र में निवेश करने जा रही है। मुंबई इंडियन की मुख्‍य कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्री लिमिटेड ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा लाए जाने वाली टी20 लीग में निवेश करने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से बताया गया कि वो इस लीग में फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए तैयार हैं।

रिलायंस इंडस्‍ट्री की सह-मालिक नीता अंबानी ने स्‍वयं इस बात की जानकारी दी। नीता अंबानी ने बताया कि रिलायंस इंडस्‍ट्री का खेलों के क्षेत्र में विदेश में यह पहला निवेश है। कंपनी द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में नीता अंबानी ने कहा, ‘‘यह कदम वैश्विक फ्रेंचाइजी-आधारित खेलों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के क्रिकेट संचालन का पहला बड़ा विदेशी विस्तार है।’’

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘‘मैं इस नयी लीग के माध्यम से अपने वैश्विक प्रशंसकों की संख्या को मजबूत करने और उनके साथ लंबे समय तक जुड़ाव बनाये रखने के लिए तत्पर हूं।’’ बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। उसने सर्वाधिक पांच बार इस खिताब पर कब्‍जा किया है।