NZ vs BAN: न्यूजीलैंड के घर में बांग्लादेश हावी, पहली पारी में बनाई 73 रन की लीड, पारी जारी

किसी भी विदेशी मैदान पर बांग्लादेश अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है. उसने पहली पारी में 73 रन की लीड बना ली है.

Edited By : India.com Staff |Jan 03, 2022, 02:21 PM IST

Published On Jan 03, 2022, 02:21 PM IST

Last UpdatedJan 03, 2022, 02:21 PM IST

एशिया महाद्वीप की टीमें जब भी न्यूजीलैंड दौरे पर होती हैं तो कीवी टीम के सामने वे कहीं टिक नहीं पाती हैं. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ एक जनवरी से शुरू हुए पहले टेस्ट में मेजबान टीम बैकफुट पर है. मेहमान बांग्लादेश ने कीवी टीम की पहली पारी को 328 रन पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में 6 विकेट गंवाकर 401 रन बना लिए हैं. मेहमान टीम के पास कुल 73 रन की लीड जमा हो गई है. कप्तान मोमिनुल हक (88) और विकेटकीपर बल्लेबाज लिट्टन दास (86) की बेहतीन पारियों के अलावा महमुदुल हसन (78) और नजमुल हुसैन शांतो (64) ने उम्दा पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. यह विदेशी मैदान पर बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है.

कप्तान मोमिनुल ने 244 गेंद की पारी में 12 चौके जड़े जबकि लिटन ने 177 गेंद की पारी में 10 चौके लगाए. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 328 रन बनाए थे. बांग्लादेश ने इस तरह पहली पारी में 73 रन की बढ़त हासिल कर ली है और उसके चार विकेट शेष है. बांग्लादेश ने उपमहाद्वीप से बाहर किसी भी प्रारूप में न्यूजीलैंड को नहीं हराया है. तीसरे दिन स्टंप्स के समय यासिर अली (11) और मेहदी हसन मिराज (20) क्रीज पर मौजूद थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 175 रन से की. उस समय महमुदुल हसन जॉय 70 रन पर नाबाद थे. नील वैगनर ने दिन के तीसरे ओवर में हालांकि उन्हें आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरी सफलता दिलाई.

हसन ने 228 गेंद की पारी में 78 रन बनाने के दौरान सात चौके जड़े. इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने अनुभवी मुशफिकुर रहीम (12) को आउट किया. इस समय बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 203 रन था.

मोमिनुल और लिटन ने इसके बाद हालांकि शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को 52 ओवर तक सफलता से दूर रखा। टीम ने इस दौरान चाय के सत्र के 20 मिनट के बाद न्यूजीलैंड के स्कोर को पीछे छोड दिया।

मोमिनुल ने 147 गेंद में अपना 15वां अर्धशतक पूरा किया जबकि दास ने 93वें गेंद में अपना 11 वां अर्धशतक लगाया. बोल्ट ने हालांकि आखिरी घंटे के खेल के दौरान चार ओवर के अंदर मोमिनुल और लिटन को आउट कर टीम की कुछ हद तक वापसी कराई. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अब तक 156 ओवर की गेंदबाजी की है, जिसमें वैगनर ने 38 ओवर में 98 रन देकर 3, जबकि बोल्ट ने 30 ओवर में 61 रन देकर तीन विकेट लिए हैं.

Editor's Pick