• Home
  • News
  • Cricket news nz vs ban ross taylor took wicket on last ball of his career says he is happy to end his career with winning 5180644

NZ vs BAN- करियर की अंतिम गेंद पर विकेट लेकर भावुक हुए Ross Taylor, बोले- इससे बेहतर की उम्मीद नहीं थी

37 वर्षीय रॉस टेलर ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले अपने करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया था.

Edited By : India.com Staff |Jan 11, 2022, 01:50 PM IST

Published On Jan 11, 2022, 01:50 PM IST

Last UpdatedJan 11, 2022, 01:50 PM IST

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) बांग्लादेश के खिलाफ (NZ vs BAN) क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के साथ रिटायर हो गए हैं. मंगलवार को उनके 15 साल लंबे करियर का अंत हो गया है. उन्होंने बांग्लादेश का अंतिम विकेट लेकर इस मैच का अंत किया. न्यूजीलैंड की टीम ने यहां पारी और 117 रन से जीत दर्ज की. टेलर ने मैच के बाद कहा कि 15 साल के टेस्ट करियर की अंतिम गेंद पर विकेट और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज बराबर कराने वाली जीत से बेहतर विदाई की उम्मीद नहीं कर सकते थे. वह इस बात से सहमत थे कि उनका करियर शानदार रहा.

टेलर ने अपने टेस्ट करियर का अंत इबादत हुसैन को आउट करके किया. भावुक टेलर ने मैच के बाद आधिकारिक प्रसारणकर्ता से कहा, ‘करियर का अंत जीत और विकेट के साथ करना शानदार है, मैं जीत के साथ करियर खत्म करना चाहता था और खिलाड़ियों ने ऐसा किया. बांग्लादेश ने कई बार हमें काफी दबाव में डाला, यह उचित है कि हम इस सीरीज को साझा करेंगे.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/ICC/status/1480807986339762179?s=20

बांग्लादेश का 9वां विकेट गिरते ही हेगले ओवल में मौजूद दर्शकों ने टेलर का नाम लेना शुरू कर दिया और दर्शकों की बात को मानकर कप्तान टॉम लैथम ने उन्हें गेंद सौंपी. सैंतीस साल के टेलर की तीसरी ही गेंद पर इबादत ने न्यूजीलैंड के कप्तान को कैच थमा दिया, जिससे 112 टेस्ट में इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपना सिर्फ तीसरा टेस्ट विकेट हासिल किया.

टेलर ने इससे पहले 2010 में न्यूजीलैंड के भारत दौरे के दौरान हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और एस श्रीसंत (S. Srisanth) के रूप में दो विकेट हासिल किए थे. टेलर ने अपने पूरे टेस्ट करियर में सिर्फ 16 ओवर गेंदबाजी की. उन्होंने पिछली बार आठ साल पहले गेंद थामी थी.

टेलर ने कहा, ‘सीरीज शानदार रही- मैं सोच रहा था कि क्या कल हमें दोबारा मैदान पर उतरना होगा लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. अंत में यह थोड़ा रोचक हो गया, मैंने विकेट हासिल की और टॉम ने कहा कि पूरे मैच में यह मेरे लिए सबसे अनमोल चीज रही.’

उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का बेहद लुत्फ उठाया, यहां (क्राइस्टचर्च में) मैं काफी खेला, काफी समय बिताया और यह अंत करने का शानदार तरीका है.’ न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान टेलर का दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया. उन्हें मैच की गेंद सौंपी गई और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

(इनपुट: भाषा)

Editor's Pick