• Home
  • News
  • Cricket news nz vs sa 1st test south africa all out for 95 runs 5245000

शर्मनाक! साउथ अफ्रीका ने खेल डाले 50 ओवर, फिर भी सिर्फ 95 रन पर ऑलआउट

NZ vs SA 1st Test, साउथ अफ्रीकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 49.2 ओवरों में ऑलआउट हो गई. मेहमान देश ने पहली पारी में महज 95 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हैनरी ने 7 विकेट झटके.

Edited By : India.com Staff |Feb 17, 2022, 01:58 PM IST

Published On Feb 17, 2022, 01:58 PM IST

Last UpdatedFeb 17, 2022, 01:58 PM IST

New Zealand vs South Africa, 1st Test: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच क्राइस्टचर्च (Hagley Oval, Christchurch) में 17 फरवरी से पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें मेजबान टीम ने लीड बना ली. मुकाबले के पहले ही दिन साउथ अफ्रीकी टीम महज 95 रन पर सिमट गई. टीम ने इसके लिए 49.2 ओवर खेले. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका को जल्द पहला झटका लगा. टीम ने खाता खोलते ही डीन एल्गर (1) का विकेट गंवा दिया. यहां से साउथ अफ्रीका संभल नहीं सका और ‘बैक टू बैक’ विकेट गंवाता गया.

साउथ अफ्रीका के लिए जुबैर हमजा ने सर्वाधिक 25 रन बनाए, जबकि काइल वेरेने (Kyle Verreynne) ने 18 रन टीम के खाते में जुटाए. इनके अलावा एडेन मार्करम ने 15 रन की पारी खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैट हैनरी ने झटके 7 विकेट

विपक्षी टीम की ओर से मैट हैनरी ने सर्वाधिक 7 शिकार किए. हैनरी ने 15 ओवरों में महज 23 रन दिए, जिसमें 7 मेडन ओवर भी रहे. इनके अलावा टिम साउदी, काइल जैमीसन और नील वैगनर को 1-1 सफलता हाथ लगी.

मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाई लीड

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने पहले दिन की समाप्ति तक 39 ओवर खेले, जिसमें 3 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम ने यहां से 21 रन की बढ़त हासिल कर ली है.

न्यूजीलैंड को विल यंग के रूप में पहला झटका लगा. यंग महज 8 रन बानकर चलते बने. इसके बाद टॉम लैथम 15 के स्कोर पर ओलिवर के शिकार बन गए. न्यूजीलैंड ने 36 के स्कोर तक अपने सलामी बल्लेबाजों को गंवा दिया था.

यहां से डेवोन कॉन्वे ने हैनरी निकल्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. दिन की समाप्ति तक कॉन्वे ने 36 रन बना लिए हैं, जबकि निकल्स 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. साउथ अफ्रीका की ओर से डुआने ओलिवर 2 और मार्को जेन्सन 1 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

Editor's Pick