• Home
  • News
  • Cricket news nz vs sa 2nd test new zealand trail by 207 runs 5259172

NZ vs SA, 2nd Test: बैकफुट पर न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका के पास 'गोल्डन चांस'

NZ vs SA, 2nd Test, साउथ अफ्रीकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच गंवा चुकी है. इस मुकाबले में मेजबान टीम के पास सीरीज 1-1 से ड्रॉ करवाने का शानदार मौका है.

Edited By : India.com Staff |Feb 26, 2022, 02:27 PM IST

Published On Feb 26, 2022, 02:27 PM IST

Last UpdatedFeb 26, 2022, 02:27 PM IST

New Zealand vs South Africa, 2nd Test: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड बैकफुट पर नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड दो मुकाबलों की शृंखला का पहला मैच पारी और 276 रन से अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में साउथ अफ्रीका को सीरीज ड्रॉ करवाने के लिए ये मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 364 रन

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 364 रन बनाए. साउथ अफ्रीका को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. कप्तान डीन एल्गर ने सेरेल इर्वी के साथ पहले विकेट के लिए 111 रन जोड़े. एल्गर 41 रन बनाकर आउट हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सेरेल इर्वी ने जड़ा शतक

इसके बाद इर्वी ने एडेन मार्करम के साथ 88 रन की साझेदारी की. इर्वी ने 14 चौकों की मदद से 108 रन बनाए, जबकि वैन डेर डन डुसैन ने 35, जबकि मार्को जेन्सन ने नाबाद 37 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की ओर से नील वैगनर ने 4, जबकि मैट हैनरी ने 3 विकेट हासिल किए.

बैकफुट पर न्यूजीलैंड

दूसरे दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 157 रन बना लिए हैं. न्यीजीलैंड 9 के स्कोर तक सलामी बल्लेबाजों को गंवा चुका था, जिसके बाद डेवोन कॉन्वे ने 16 और हैनरी निकल्स ने 39 रन की पारी खेलकर टीम संभालने की कोशिश की. संट्प्स तक डेरेल मिचेल ने 29, जबकि कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने 54 रन बना लिए हैं. साउथ अफ्रीकी की तरफ से कगीसो रबाडा ने 3, जबकि मार्को जेन्सन ने 2 विकेट झटके.

Editor's Pick