• Home
  • News
  • Cricket news nz vs sa 2nd test south africa win by 198 run series level by 1 1 5263978

NZ vs SA, 2nd Test: कगिसो रबाड़ा की घातक गेंदबाजी से जीता अफ्रीका, 1-1 से बराबर हुई सीरीज

कगिसो रबाडा ने पहली पारी में पांच और दूसरी (NZ vs SA, 2nd Test) पारी में तीन विकेट निकाले। साउथ अफ्रीका ने मैच में 198 रन से जीत दर्ज की.

Edited By : India.com Staff |Mar 01, 2022, 03:44 PM IST

Published On Mar 01, 2022, 03:44 PM IST

Last UpdatedMar 01, 2022, 03:44 PM IST

न्‍यूजीलैंड में खेले गए (New Zealand vs South Africa, 2nd Test) टेस्‍ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने 198 रन से बड़ी जीत दर्ज की. इस विजय के नायक कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) रहे जिन्‍होंने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट निकाले. मैट हैनरी को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया. दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्‍म्‍म हो गई है.

पहली पारी के दौरान साउथ अफ्रीका ने 364 रन बनाए. जवाब में कीवी टीम 293 रन ही बना पाई. अफ्रीकी टीम को पहली पारी के आधार पर 71 रन की बढ़त मिली. इसके बाद दूसरी पारी में डीन एल्‍गर की कप्‍तानी वाली वाली टीम ने 354/9 पर पारी घोषित की. चौथी पारी के दौरान न्‍यूजीलैंड की टीम 227 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरी पारी के दौरान गेंदबाज रबाडा, जानसेन और केशव महाराज ने 3-3 विकेट झटके. ब्लैककैप्स के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने अर्धशतक लगाते हुए 92 रन की पारी खेली, हालांकि, वे आठ रन के साथ शतक से दूर रहे और गेंदबाज की चपेट में आ गए. वहीं, सलामी जोड़ी टॉम लाथम और विल यंग के जल्दी आउट होने से टीम की शुरुआत धीमी रही. हेनरी निकोलस भी सात रन बनाकर आउट हो गए.

मिशेल (24) और टॉम बलंडल (44) ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी जल्दी आउट हो गए. न्यूजीलैंड टीम ने दस विकेट खोकर 227 रन बनाए.

दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-1 से ड्रा रही, हालांकि पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 276 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी.

दक्षिण अफ्रीका : 364 और 354/9 (वेरेने नाबाद 136, रबाडा 47, साउदी 2/90, हेनरी 2/81).

न्यूजीलैंड : 293 और 227 (डेवोन कॉनवे 92, टॉम ब्लंडल 44, कैगिसो रबाडा 3/46, मार्को जानसेन 3/63, केशव महाराज 3/75).

Editor's Pick