- Home
- News
- Cricket news nz vs sa skipper dean elgar praise sarel erwee and kyle verreynne for victory 5266196
NZ vs SA- न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में 198 रन से हराने के बाद कप्तान Dean Elgar ने इन 2 खिलाड़ियों को सराहा
साउथ अफ्रीका ने यहां अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे सरेल एरवी और काइल वेरेन के बेहतरीन शतकों की बदौलत मेजबान टीम को यहां 198 रनों से हरा दिया. कप्तान डीन एल्गर ने दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की.
Published On Mar 02, 2022, 08:22 PM IST
Last UpdatedMar 02, 2022, 08:22 PM IST
दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म कर दी. इस टेस्ट मैच की जीत के बाद कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) ने अपने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की और उनकी जमकर तारीफ की है.
हेगले ओवल मैदान पर खेले गए इस टेस्ट मैच में मेहमान साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 198 रनों के अंतर से करारी शिकस्त दी. इस मैच में सरेल एरवी (Sarel Erwee) और काइल वेरेन ने शतक जमाकर टीम के लिए जीत की राह तैयार की.
इसस पहले सीरीज के पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका की टीम एक पारी और 276 रन से हार झेलने के बाद, प्रोटियाज ने दूसरे मैच में टॉम लैथम की अगुवाई वाली ब्लैककैप को 198 रनों से हरा दिया, जिसमें इरवी ने पहली पारी में शतक बनाया और वेरेने ने दूसरे में नाबाद शतक जड़ टीम को जीत दिलाई.
एल्गर ने बुधवार को न्यूजीलैंड के एक वेबसाइट से कहा, ‘युवाओं को बेहतर प्रदर्शन करते देखकर अच्छा लगा.’ जबकि डेब्यू करने वाले 32 वर्षीय इरवी पहले टेस्ट में कमाल नहीं कर पाए थे, उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पहला शतक बनाया और ऐसा ही 24 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज काइल वेरेने ने भी किया, जिनकी नाबाद 136 रन की पारी ने मेजबानों को मैच से दूर कर दिया.
एल्गर ने कहा, ‘हमने सरेल को अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला में 100 रन बनाते देखा और उन्हें बेहतरीन बल्लेबाजी करते देखना बहुत अच्छा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘सरेल कड़ी मेहनत करते हैं. वह एक अनुभवहीन टेस्ट क्रिकेटर हैं, लेकिन वह चीजों को समझकर योजना बनाने में माहिर हैं.’ एल्गर भी वेरेन से समान रूप से प्रभावित थे, जिन्होंने संन्यास विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की जगह टीम में रखे गए हैं.