add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Shane Warne के अंतिम संस्कार में जुटेंगे एक लाख से ज्यादा लोग: मीडिया रिपोर्ट

अपनी फिरकी के जादू से पूरी दुनिया के दिलों पर राज करने वाले महानतम स्पिनर शेन वॉर्न की मौत के बाद उनके करोड़ों प्रशंसका गमजदा हैं. मेलबर्न में उनके अंतिम संस्कार में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 7, 2022 6:06 PM IST

दुनिया के महानतम स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) ऑस्ट्रेलियाई लोगों के दिल में कितनी जगह रखते हैं. इसकी छोटी से झलक उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में देखने को मिल सकती है. ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों कोविड- 19 (Covid 19) के चलते कड़ा प्रोटोकॉल चल रहा है. लेकिन इसके बावजूद मेलबर्न में उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों का भारी तादाद में तांता लग सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिरकी के इस जादूगर का अंतिम संस्कार मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में अगले दो या तीन सप्ताह में राजकीय सम्मान के साथ आयोजित होगा, जिसमें एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद सार्वजनिक शोकसभा का आयोजन किया जाएगा. वॉर्न के मैनेजर जेम्स एर्सकिने ने एमसीजी में अंतिम संस्कार होने की पुष्टि नहीं की लेकिन संकेत दिया कि इस महान क्रिकेटर के कद को देखते हुए कोई और स्टेडियम उचित नहीं होगा. उन्होंने ‘द ऐज’ से कहा, ‘और कहां.’

‘हेराल्ड सन’ के अनुसार, अंतिम संस्कार दो या तीन सप्ताह में होगा और एमसीजी पर इसका पूरा इंतजाम किया जाएगा. वॉर्न का परिवार थाईलैंड से उनका पार्थिव शरीर यहां लाए जाने का इंतजार कर रहा है. वॉर्न का थाईलैंड के कोह समुई द्वीप पर शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

‘द ऐज’ ने सूत्रों के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री स्कॉट मौरीसन और विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज भी इसमें भाग लेना चाहते हैं और वॉर्न के परिवार से तारीख पर बात कर रहे हैं. एमसीजी वॉर्न का पसंदीदा मैदान था. उन्होंने 1994 पर इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में हैट्रिक लगाई थी.

एमसीजी मैदान के बाहर वॉर्न की प्रतिमा लगी है और उनके निधन के बाद से यहां उनके प्रशंसकों का तांता लगा है. कोई फूल चढ़ा रहा है तो कोई बीयर के कैन तो कोई सिगरेट के पैकेट या मीट पाई.

एमसीजी के सदर्न स्टैंड का नाम भी एसके वॉर्न स्टैंड रखने का फैसला किया गया है. वॉर्न के निधन वाले दिन ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर रॉडनी मार्श का भी निधन हो गया था. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया सरकार ने उनका अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया है.

(एजेंसी: भाषा)