- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news pak vs aus 1st odi live streaming when and where to watch pakistan vs australia match tv channel timing sony sports network 5308295
PAK vs AUS, 1st ODI Live Streaming: भारत में किस चैनल पर आएगा पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया LIVE मैच, जानें- Match Timing
PAK vs AUS 1st ODI- पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज अपने नाम करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ताल ठोकेगी. भारत में कब, कहां देखें इस मैच का LIVE टेलीकास्ट, स्ट्रीमिंग.
Published On Mar 29, 2022, 10:08 AM IST
Last UpdatedMar 29, 2022, 10:08 AM IST
PAK vs AUS 1st ODI At Lahore Stadium: 24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर दौरे का शानदार आगाज किया है. अब दोनों टीमें मंगलवार (29 मार्च) से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेंगी. इस दौरे पर पहले दो टेस्ट मैच ड्रॉ रहे थे, जिसके बाद सीरीज काफी नीरस नजर आने लगी थी. लेकिन पैट कमिंस (Pat Cummins) की कप्तानी वाली कंगारू टीम ने लाहौर में खेला गया तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली.
अब कंगारू टीम को लाहौर में ही तीनों वनडे और एकमात्र टी20 मैच खेलना है. हालांकि सीमित ओवरों की कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) इस बार पैट कमिंस के साथ-साथ स्टीव स्मिथ (Steve Smith), डेविड वॉर्नर (David Warner) और मिशेल स्टार्क जैसे खिलाड़ियों का साथ नहीं मिलेगा. देखें- भारत में कब और कहां देख सकते हैं, वनडे सीरीज के पहले मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग.
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1508416967035666438?s=20&t=zoFi5yPp7dMnsojEVpf-7A
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कब खेला जाएगा? (PAK vs AUS 1st ODI Match LIVE)
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मंगलवार यानी आज 29 मार्च को खेला जाएगा.
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा? (PAK vs AUS 1st ODI Venue)
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा? (PAK vs AUS 1st ODI Timing)
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा.
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच भारत में किस चैनल पर प्रसारित होगा?
(PAK vs AUS 1st ODI TV Channel)
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल सोनी सिक्स और सोनी सिक्स एचडी पर प्रसारित होगा.
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से किस प्रकार देखा जा सकता है? (PAK vs AUS 1st ODI Live Streaming)
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से सोनी लिव एप (SonyLIV App) पर देखा जा सकता है.