PAK vs AUS, 1st Test Live Streaming: भारत में किस चैनल पर आएगा पाक-ऑस्‍ट्रेलिया मुकाबला, जानें Match Timing

पाकिस्‍तान के दौरे पर 22 साल बाद गई ऑस्‍ट्रेलिया की टीम को वहां पैट कमिंस की कप्‍तानी में टेस्‍ट सीरीज (PAK vs AUS, 1st Test) और एरोन फिंच की कप्‍तानी में वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है.

Edited By : India.com Staff |Mar 03, 2022, 02:58 PM IST

Published On Mar 03, 2022, 02:58 PM IST

Last UpdatedMar 03, 2022, 02:58 PM IST

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम (Pakistan vs Australia, 1st Test) इस वक्‍त पाकिस्‍तान के दौरे पर है जहां उन्‍हें मेजबान टीम के खिलाफ शुक्रवार से तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज के पहले मुकाबले में उतरना है. 22 साल के लंबे इंतजार के बाद पाकिस्‍तान की टीम ऑस्‍ट्रेलिया को अपने घर पर बुला पाने (Australia Tour of Pakistan 2022)  के लिए मना पाई है. साल 2009 में श्रीलंका की टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद हर देश ने पाकिस्‍तान के दौरे से कन्‍नी काट ली थी. अब धीरे-धीरे सभी टीमें पाकिस्‍तान में खेलने को तैयार हो गई हैं. बाबर आजम की सेना के समक्ष पैट कमिंस के धुरंधरों की चुनौती है. पाकिस्‍तान दौरे पर ऑस्‍ट्रेलिया की टीम को तीन टेस्‍ट मैचों के बाद 29 मार्च से इतने ही मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी हैं. इसके बाद अंत में दोनों देशों का आमना-सामना 5 अप्रैल को वनडे सीरीज में होगा.

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच कब खेला जाएगा ? (PAK vs AUS 1st Test Match Day)

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच कब शुक्रवार चार मार्च को खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा ? (PAK vs AUS 1st Test Venue)

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा.

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा ? (PAK vs AUS 1st Test Timing)

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा.

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच भारत में किस चैनल पर प्रसारित होगा ?

(PAK vs AUS 1st Test TV Channel)

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज के पहले मैच का प्रसारण सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल सोनी सिक्‍स और सोनी सिक्‍स एचडी पर प्रसारित होगा.

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच मोबाइल पर लाइव स्‍ट्रीमिंग के माध्‍यम से किस प्रकार देखा जा सकता है ? (PAK vs AUS 1st Test Live Streaming)

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच मोबाइल पर लाइव स्‍ट्रीमिंग के माध्‍यम से सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है.

Editor's Pick