PAK vs AUS, 2nd Test: Usman Khawaja ने जड़ा 11वां टेस्ट शतक, ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत

PAK vs AUS 2nd Test, Day 1: ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा. उस्मान दिन की समाप्ति तक 127 रन बना चुके हैं.

Edited By : India.com Staff |Mar 12, 2022, 08:23 PM IST

Published On Mar 12, 2022, 08:23 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2022, 08:23 PM IST

Pakistan vs Australia 2nd Test, Day 1: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 12 मार्च से कराची (Karachi) में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है. मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं. इस पारी के साथ उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने अपना 11 वां टेस्ट शतक जड़ा. वह पिछली 6 पारियों में 3 सेंचुरी ठोक चुके हैं. पाकिस्तान को सीरीज में लीड बनाने के लिए दूसरे दिन मेजबान टीम को जल्द समेटना होगा. 3 मुकाबलों की शृंखला का पहला मैच ड्रॉ रहा था, जिसके बाद दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ बढ़त हासिल करने उतरी है.

डेविड वॉर्नर-उस्मान ख्वाजा ने दिलाई शानदार शुरुआत

नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए डेविड वॉर्नर (David Warner) और उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने 82 रन जुटाए. वॉर्नर 36 रन बनाकर फहीम अशरफ का शिकार बने.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खाता नहीं खोल सके मार्नस लाबुशेन

इसके कुछ देर बाद मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) रन आउट हो गए. लाबुशेन 9 गेंदों में अपना खाता भी नहीं खोल सके. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 91 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन एक बार फिर उस्मान ख्वाजा भरोसेमंद साबित हुए.

स्टीव स्मिथ के साथ उस्मान ख्वाजा ने जोड़े 159 रन

उस्मान ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ (Steven Smith) के साथ तीसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. स्टीव स्मिथ ने 214 गेंदों में 72 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 चौके भी जड़े.

127 रन बनाकर नाबाद उस्मान ख्वाजा

स्टंप्स तक उस्मान ख्वाजा 266 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 127 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि नाथन लियोन (Nathan Lyon) 6 गेंदों में फिलहाल खाता नहीं खोल सके हैं. विपक्षी टीम की ओर से हसन अली (Hasan Ali) और फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) एक-एक शिकार कर चुके हैं.

Editor's Pick