- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news pak vs aus live icc t20 world cup 2021 ball by ball commentary of pakistan vs australia match star sports network disney hotstar live streaming 5091961
PAK vs AUS Live Updates: आज पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच SF मुकाबला, जानें किसने जीते ज्यादा मैच घ्
PAK vs AUS Live Updates: पाकिस्तान की टीम इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप में अजेय है.
Published On Nov 11, 2021, 06:08 PM IST
Last UpdatedNov 11, 2021, 06:08 PM IST
PAK vs AUS Live Score ICC T20 World Cup 2021: Ball by Ball Commentary of Pakistan vs Australia Match Star Sports Network, Disney Hotstar Live Streaming: टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं. आज का मुकाबला जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी. बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अबतक अपने सभी पांच मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी बेहद शानदार नजर आता है. उसने पांच में चार मैच अपने नाम किए और सुपर-12 के ग्रुप एक में दूसरे नंबर की टीम के रूप में अपने सफर का अंत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
पाकिस्तान ने अपने पहले ही मैच में भारत को 10 विकेट से मात दी थी. यह पहला मौका था जब पाकिस्तान वर्ल्ड कप में भारत को हरा पाया हो. इसके तुरंत बाद इस टीम ने न्यूजीलैंड को मात दी. यहां से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया था क्योंकि उसके बाकी तीन मैच नामीबिया, स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ बचे थे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उसने साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को इस टी20 वर्ल्ड कप में हराया है. कंगारू टीम को केवल इंग्लैंड से एक मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी.
पाकिस्तान की टीम:
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद
ऑस्ट्रेलिया की टीम:
एरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, केन रिचर्डसन, एश्टन एगर, मिशेल स्वेपसन, जोश इंगलिश
- AUS vs PAK
- AUS vs PAK live
- AUS vs PAK live score
- aus vs pak live score 2021
- Aus vs Pak live Streaming
- AUS vs PAK scoreboard
- AUS vs PAK T20
- Live PAK vs AUS
- Live score
- PAK VS AUS
- pak vs aus 2021
- PAK vs AUS Dream 11
- PAK vs AUS live score
- PAK vs AUS Semi-Final
- PAK vs AUS t20
- PAK vs AUS WC 2021
- pakistan vs australia t20
- T20 WC AUS vs PAK