add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

PAK vs WI: पाकिस्तान को मिला एक और यॉर्कर किंग, Mohammad Wasim वेस्टइंडीज के उड़ा रहे होश, देखें VIDEO

सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20I मैच में Mohammad Wasim ने 4 विकेट उखाड़कर पाकिस्तान को जीत दिलाई.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 14, 2021 2:48 PM IST

PAK vs WI T20I Series- Pakistan Finds New Yorker King Mohammed Wasim Junior: क्रिकेट की दुनिया में पाकिस्तान को तेज घातक तेज गेंदबाजों का गढ़ यूं ही नहीं माना जाता. यहां हमेशा ही ऐसे तेज गेंदबाज सामने आते रहे हैं, जिन्होंने अपनी सधी हुई लाइन लेंथ के साथ-साथ रफ्तार के कहर से दुनिया भर के बल्लेबाजों को थर्राया है. इस फेहरिस्त में अब एक और नया नाम जुड़ता दिख रहा है. वह है 20 वर्षीय मोहम्मद वसीम (Mohammad Wasim) सोमवार को वह वेस्टइंडीज के खिलाफ कराची में हुए पहले टी20 मैच में खेले तो उनकी परफैक्ट यॉर्कर आज चर्चा का विषय बन गई हैं.

विंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में ही इस तेज गेंदबाज ने 4 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने यह मैच 63 रन से अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान में उन्हें मोहम्मद वसीम जूनियर (Mohammad Wasim Junior) के नाम से पहचान मिल रही है. इस मैच में 4 ओवर में 40 रन लुटाने वाले वसीम जूनियर पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज जरूर थे. लेकिन उनकी घातक यॉर्कर बॉलिंग की तारीफ जमकर हो रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1470420435632283657?s=20

इन चार खिलाड़ियों में से 3 विकेट उन्होंने बोल्ड के रूप में अपने नाम किए, जबकि बाकी का एक विकेट LBW के रूप में झटका. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने अधिकारिक टि्वटर हैंडल पर इस गेंदबाज की घातक यॉर्कर के दो वीडियो पोस्ट किए हैं. टि्वटर पर इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है.

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1470437690248204297?s=20

TRENDING NOW

इस युवा तेज गेंदबाज के इंटरनेशनल करियर की अगर बात करें तो उन्होंने इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशल डेब्यू किया था. तब से अब तक वह कुल 8 टी20 मैच खेल चुके हैं. सोमवार को झटके 4 विकेट्स के साथ उन्होंने अब अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 11 विकेट अपने नाम कर लिए हैं.

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरीस्तान में जन्मा यह युवा खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में खैबर पख्तूनख्वा की टीम से खेलता है, जबकि पीएसएल में उन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अपनी टीम में चुना हुआ है. वह बेहतरीन तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं. इसलिए उन्हें बतौर तेज गेंदबाज ऑलराउंडर का दर्जा हासिल है. घरेलू क्रिकेट में वह अब तक 5 प्रथम श्रेणी, 6 लिस्ट ए और 24 टी20 मैच खेल चुके हैं.