- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news pbks vs rr dream11 team prediction of punjab kings vs rajasthan royals match predicted xi 5377374
पंजाब बनाम राजस्थान: इस बल्लेबाज को चुनें कप्तान, Dream11 टीम में इन्हें दें जगह
पंजाब और राजस्थान दोनों ही टीमों में ऐसे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं जिन्हें ड्रीम11 टीम में कप्तान बनाया जा सकता है. डालें ड्रीम टीम पर एक नजर.
Published On May 06, 2022, 02:21 PM IST
Last UpdatedMay 06, 2022, 02:21 PM IST
PBKS vs RR Dream11 Team Prediction पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए कप्तान बदलने के बाद नतीजों के लिहाज से कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आया है. नए कप्तान मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में पंजाब की टीम 10 में से पांच मुकाबले ही जीत पाई है. उनके लिए आगे की राह इतनी आसान नजर नहीं आती. केएल राहुल के नेतृत्व में भी इस फ्रेंचाइजी की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी. हालांकि पंजाब टूर्नामेंट में इतनी बुरी स्थिति में नहीं है. उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे चार में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे. उधर, संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी कुछ बेहरत स्थिति में है क्योंकि वो इतने ही मैच खेलकर छह जीत दर्ज कर चुके हैं. अब देखना होगा कि प्लेऑफ की दौड़ में किस फ्रेंचाइजी को जीत मिलती है और कौन सी फ्रेंचाइजी को हार झेलनी पड़ती है. ड्रीम11 के लिए एक परफेक्ट टीम बनाने के शौकीन फैन्स के लिए हमारे पास कुछ सुझाव हैं. देखें हमारी ड्रीम टीम.
मेरी ड्रीम11 टीम (My Dream11 Prediction PBKS vs RR)
कप्तान: संजू सैमसन
उपकप्तान: मयंक अग्रवाल
बल्लेबाज: जोस बटलर, शिखर धवन, जोनी बेयरस्टो
विकेटकीपर: जितेश शर्मा
ऑलराउंडर: रियान पराग, शिमरोन हेटमायर
गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट
पंजाब किंग्स के संभावित-11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह.
राजस्थान रॉयल्स के संभावित-11
जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, करुण नायर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट , प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन