• Home
  • News
  • Cricket news points table t20 world cup 2021 group b how afghanistan defeat is beneficial for team india 5076525

अफगानिस्‍तान पर पाकिस्‍तान की जीत से भारत को ही हुआ फायदा, जानें कैसे ?

Points Table World Cup 2021 Group B: अफगानिस्‍तान को पांच विकेट से हराकर पाकिस्‍तान ने जीत की हैट्रिक लगाई.

Edited By : India.com Staff |Oct 30, 2021, 09:27 AM IST

Published On Oct 30, 2021, 09:27 AM IST

Last UpdatedOct 30, 2021, 09:27 AM IST

T20 World Cup Points Table 2021: टी20 विश्‍व कप 2021 में ग्रुप-12 के मुकाबले के दौरान आसिफ अली के एक ओवर में शानदार चार छक्‍कों की मदद से पाकिस्‍तान की टीम ने अफगानिस्‍तान पर पांच विकेट से शानदार जीत दज की. इस जीत के साथ ही बाबर आजम की कप्‍तानी वाली टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्‍की हो चुकी है क्‍योंकि उसके बाकी दो मैच स्‍कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ बचे हैं. ऐसे मे ये सवाल उठता है कि क्‍या अफगानिस्‍तान पर पाकिस्‍तान की जीत से भारत को नुकसान हुआ है. ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं है. बल्‍की अफगानिस्‍तान के हारने से सही मायने में भारत को फायदा ही हुआ है. आइये हम आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं.

Points Table World Cup 2021 Group B: दरअसल, ग्रुप-12 के दोनों ग्रुप मे छह-छह टीमें बंटी हैं. प्रत्‍येक ग्रुप से केवल दो ही टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. ऐसे में पाकिस्‍तान ने भारत-न्‍यूजीलैंड केा हराकर पहले ही नॉकआउट स्‍टेज के लिए अपनी जगह लगभग पक्‍की कर ली है. ऐसे में अगर अफगानिस्‍तान की टीम पाकिस्‍तान को हरा देती तो सेमीफाइनल के दूसरे स्‍थान के लिए वो भी अपनी दावेदारी मजबूती से पेश करती.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के समक्ष सेमीफाइनल के दूसरे स्‍थान के लिए न्‍यूजीलैंड और अफगानिस्‍तान से तगड़ी टक्‍कर है. जिसे देखते हुए अफगानिस्‍तान की हार भारत को फायदा ही पहुंचाएगी.

 

T20 World Cup Points Table 2021 Group B

टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा प्वाइंट्स नेटरनरेट
पाकिस्तान 3 3 0 0 0 6 +0.638
अफगानिस्तान 2 1 1 0 0 2 +3.092
नामीबिया 1 1 0 0 0 2 0.550
न्यूजीलैंड 1 0 1 0 0 0 -0.532
भारत 1 0 1 0 0 0 -0.973
स्कॉटलैंड 2 0 3 0 0 0 -3.562

 

T20 World Cup Points Table 2021 Group A

टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा प्वाइंट्स नेटरनरेट
इंग्लैंड 2 2 0 0 0 4 +3.614
ऑस्ट्रेलिया 2 2 0 0 0 4 +0.727
साउथ अफ्रीका 2 1 1 0 0 2 +0.179
श्रीलंका 2 1 1 0 0 2 +0.416
वेस्‍टइंडीज 3 1 2 0 0 2 -1.598
बांग्‍लादेश 3 0 3 0 0 0 -1.069

Editor's Pick