• Home
  • News
  • Cricket news psl 2022 babar azam karachi kings lose 8th consecutive match still searching their 1st win of the season 5245370

PSL में फिसड्डी साबित हो रही Babar Azam की कप्तानी, लगातार 8 मैच हार खिताबी दौड़ से बाहर कराची किंग्स

PSL में बाबर आजम की कप्तानी वाली कराची किंग्स लगातार 8 मैच हार गई है. वह पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन टूर्नामेंट में बाकी बचे 2 मैचों में उसे अपनी पहली जीत का इंतजार होगा.

Edited By : India.com Staff |Feb 17, 2022, 04:32 PM IST

Published On Feb 17, 2022, 04:32 PM IST

Last UpdatedFeb 17, 2022, 04:32 PM IST

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) भले ही इंटरनेशनल स्तर पर अपने देश की कप्तानी करते हुए सुपरहिट हो रहे हों. लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग में उनकी कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इस साल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2022) में उनकी टीम 8 मैच खेलकर एक में भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. इस सीजन वह खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन टीम अगले सीजन से पहले अपना मनोबल बढ़ा सके उसमें भी सफल नहीं हो पा रही है.

इस सीजन इस लीग में बाबर आजम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है. वह 8 पारियों में सिर्फ दो ही अर्धशतक जमा पाए हैं. हालांकि इन दो फिफ्टी में उन्होंने पेशावर जाल्मी के खिलाफ नाबाद 90 रन जरूर ठोके थे. बुधवार को उसे मुल्तान सुल्तान्स ने 7 विकेट से हराया, यह उसकी लगातार 8वीं हार रही और अभी इस उसके 2 मैच बाकी हैं, जो उसे शुक्रवार और रविवार को क्रमश: लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ खेलना है. वह इन दो मैचों में अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार खत्म करने की कोशिश करेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुल्तान की टीम के इस जीत से आठ मैच में 14 अंक हो गए हैं और टीम का अंक तालिका में शीर्ष दो में रहना तय है. कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जो क्लार्क (40), सलामी बल्लेबाज शारजील खान (36) और इमाद वसीम (नाबाद 32) की पारियों की बदौलत 6 विकेट पर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

इसके जवाब में मुल्तान की टीम ने सलामी बल्लेबाज और कप्तान मोहम्मद रिजवान (76) के अर्धशतक और शान मसूद (45) के साथ उनकी पहले विकेट की 100 रन की साझेदारी की बदौलत तीन गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 176 रन बनाकर जीत दर्ज की.

कराची के पास सात मैच के हार के क्रम को तोड़ने का मौका था, जब मुल्तान की टीम को अंतिम दो ओवर में 29 रन की जरूरत थी. खुशदिल शाह (9 गेंद में नाबाद 21 रन) ने हालांकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन के ओवर में 2 छक्के और एक चौके से 20 रन जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी.

Editor's Pick