- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news psl is most interesting league in ipl there is only one type of cricket being played says aaqib javed 5148185
पूर्व पाक क्रिकेटर Aaqib Javed का बचकाना बयान, बोले- IPL से ज्यादा रोमांचक है PSL, जानें क्यों!
इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का मानना है कि IPL में गेंदबाजी का स्तर निचले दर्जे का है, जिसके चलते यहां क्रिकेट का पूर्ण रोमांच नहीं है, जबकि PSL में सबकुछ बेहतरीन स्तर पर है.
Published On Dec 21, 2021, 11:08 AM IST
Last UpdatedDec 21, 2021, 11:08 AM IST
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद (Aaqib Javed) ने पाकिस्तान की टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की तुलना भारतीय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से की है. इस पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने देश की लीग को भारतीय टी20 लीग से ज्यादा रोमांचक बताया है, जबकि आईपीएल को दुनिया की सबसे मशहूर और प्रतिस्पर्धी लीग माना जाता है. लेकिन जावेद का नजरिया सबसे जुदा ही लग रहा है उन्होंने कहा कि आईपीएल में सिर्फ एक ही तरह क्रिकेट देखने को मिलता है, जबकि पीएलएल में पिचों की विविधता के चलते अलग-अलग तरह का क्रिकेट देखने को मिलता है.
हालांकि दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स आईपीएल को बाकी क्रिकेट लीग, जैसे बिग बैश लीग (BBL), कैरिबियाई प्रीमियर लीग (CPL) और पीएसएल से कहीं आगे की लीग मानते हैं. आईपीएल से कई भारतीय खिलाड़ियों को लाइमलाइट में आने का मौका मिला है और उन्होंने आईपीएल के रास्ते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जगह बनाई है.
आकिब जावेद ने पीटीवी स्पोर्ट्स से चर्चा के दौरान पीएसएल की तारीफ करते हुए कहा, ‘यह (पीएसएल) दुनिया की सर्वाधिक रोमांचक लीग है. यहां पिचों का स्वभाव अलग है. उदाहण के लिए लाहौर की पिच बॉलरों को कुछ मदद देती है, वहीं कराची में आपको बड़े स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं.’
इसके बाद 49 वर्षीय इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘दूसरी ओर अगर आप आईपीएल को देखें, तो यहां सिर्फ एक ही ढंग की क्रिकेट खेली जा रही है. इसका कारण यह है कि यहां बहुत ज्यादा सपाट पिचें और निचले दर्जे की बॉलिंग है. ‘
बता दें पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट और 163 वनडे खेलने वाला यह पूर्व तेज गेंदबाज इन दिनों पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के चीफ कोच हैं. वह अपनी टीम के साथ पीएसएल के 7वें सीजन की तैयारी कर रहे हैं.