• Home
  • News
  • Cricket news ranji trophy 2021 22 yash dhull 3rd first class hundred in his 3rd ranji trophy match 5271382

अपने तीसरे ही रणजी मैच में जड़ दिया तीसरा शतक, युवा बल्‍लेबाज ने टीम इंडिया में एंट्री के लिए ठोका दांव

यश ढल की कप्‍तानी में ही भारत की टीम ने वेस्‍टइंडीज में खेले गए अंडर-19 विश्‍व कप का खिताब अपने नाम किया था. घरेलू क्रिकेट में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी है.

Edited By : India.com Staff |Mar 06, 2022, 12:00 PM IST

Published On Mar 06, 2022, 12:00 PM IST

Last UpdatedMar 06, 2022, 12:00 PM IST

अंडर-19 विश्‍व कप में भारत को विजेता बनाने वाले कप्‍तान यश धुल (Yash Dhull) का शानदार प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2021-22) के दौरान भी जारी है. यश अपने करियर का तीसरा रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं. खासबात यह है कि अपने तीसरे ही मैच में उन्‍होंने रणजी क्रिकेट में अपना तीसरा शतक जड़ दिया है. उनकी इस पारी के दम पर दिल्‍ली की टीम ने छत्‍तीसगढ़ के खिलाफ मैच में बुरी तरह फिसलने के बाद शानदार वापसी की है. खबर लिखे जाने तक यश धुल 19 चौकों की मदद से 133 रन बनाकर खेल रहे हैं.

मौजूदा मैच की बात की जाए तो छत्‍तीसगढ़ ने 482/9 पर पारी घोषित की. इसके बाद बल्‍लेबाजी के लिए आई दिल्‍ली की टीम 295 रन पर ऑलआउट हो गई. छत्‍तीसगढ़ ने दिल्‍ली को फॉलोऑन पर खेलने के लिए बुलाया यहां से यश धुल और ध्रूव शौर्य ने टीम को संकट से निकाला. दोनों सलामी बल्‍लेबाजों ने टीम के लिए अबतक बिना विकेट गंवाए 230 रन जोड़ लिए हैं. ध्रूव भी इस वक्‍त 93 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Editor's Pick