Ranji Trophy 2022: डेब्यूटेंट Pawan Shah के दोहरे शतक से असम के खिलाफ महाराष्ट्र मजबूत

रणजी ट्रॉफी में पहली बार खेल रहे युवा बल्लेबाज पवन शाह ने दोहरा शतक जड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया है.

Edited By : India.com Staff |Feb 18, 2022, 09:04 PM IST

Published On Feb 18, 2022, 09:04 PM IST

Last UpdatedFeb 18, 2022, 09:04 PM IST

रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से अपना पदार्पण कर रहे पवन शाह (Pawan Shah) ने अपनी शतकीय पारी को दूसरे दिन दोहरे शतक में तब्दील कर दिया. उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत महाराष्ट्र की पहली पारी 415 रन पर खत्म हुई. इसकी बदौलत महाराष्ट्र की टीम ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप जी के मैच में विपक्षी टीम पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली है.

अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 278 रन से आगे खेलते हुए निचले क्रम के बल्लेबाजों और शाह ने महाराष्ट्र को बड़ा स्कोर दिया. शाह 401 गेंद में 20 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 219 रन बनाकर हुसैन की गेंद पर आउट हुए. वहीं दिव्यांग हिंगणकर को भी हुसैन ने पवेलियन भेजा, जिन्होंने 104 गेंद में 46 रन बनाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सत्यजीत बचाव ने 52 रन की पारी खेली. असम के लिए हुसैन ने 37 ओवर में 88 रन देकर 5 विकेट लिए. जवाब में असम ने 2 विकेट पर 81 रन बना लिए थे. शुभम मंडल 34 रन बनाकर और रियान पराग 26 के स्कोर पर खेल रहे हैं.

दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश के पहली पारी के 301 रन के जवाब में विदर्भ ने 2 विकेट पर 256 रन बना लिए. फैज फजल 142 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिन्होंने 236 गेंदों का सामना करके अपनी पारी में 20 चौके और दो छक्के लगाए.

संजय रघुनाथ 96 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 196 गेंद की पारी में 14 चौके जड़े और फजल के साथ पहले विकेट के लिये 213 रन की साझेदारी की.

(इनपुट: भाषा)

Editor's Pick