- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ranji trophy 2022 sarfaraz khan becomes run machine in ranji trophy smashed 1195 runs in just 9 innings 5247116
दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 20 लाख में मिला 'कोहिनूर', 9 पारियों में 1195 रन ठोक चुके Sarfaraz Khan
रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में सरफराज खान रन मशीन बन चुके हैं, जो इस टूर्नामेंट की पिछली 9 पारियों में 1195 रन ठोक चुके हैं. हालांकि IPL में सिर्फ 20 लाख रुपये में ही बिक पाए.
Published On Feb 18, 2022, 07:46 PM IST
Last UpdatedFeb 18, 2022, 07:46 PM IST
Sarfaraz Khan Ranji Trophy Records: मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को लाल गेंद का फॉर्मेट खूब रास आने लगा है. वह इन दिनों भारतीय क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में खेल रहे हैं और इस सीजन की अपनी पहली ही पारी में उन्होंने 275 रन की धमाकेदार पारी खेलकर शानदार आगाज किया है. अगले कुछ ही दिनों में आईपीएल (IPL 2022) की शुरुआत हो रही है और उससे पहले इस युवा बल्लेबाज के प्रचंड फॉर्म में होने से उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) भी खूब उत्साहित होगी.
दिल्ली ने उन्हें सिर्फ बेस प्राइज 20 लाख रुपये में अपने नाम किया है. सरफराज रणजी ट्रॉफी में अपनी पिछली 9 पारियों में 1195 रन बना चुके हैं. इस बार जब आईपीएल ऑक्शन में उनका नाम नीलामी में सामने आया तो दिल्ली के अलावा किसी भी और टीम ने उनके नाम में दिलचस्पी नहीं दिखाई.
नतीजा वह सिर्फ अपने बेस प्राइज में ही दिल्ली को मिल गए. लेकिन दिल्ली को उम्मीद होगी कि अपनी रणजी ट्रॉफी की लय को वह आईपीएल में भी कायम रखें, जिससे टीम को फायदा मिल सके. इस बार सरफराज के नाम पर आईपीएल में पैसा न बरसने का कारण उनकी सफेद बॉल से खराब फॉर्म है.
https://twitter.com/bhaleraosarang/status/1494331588553113600?s=20&t=oPpKcWM3Tehxo60FnWbvZw
वह पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में भी फेल हुए थे और इसके अलावा बीते साल वह पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेले थे तो उन्हें सिर्फ 2 ही मैच खेलने का मौका मिला था और तब वह दोनों पारियों में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. इसके चलते ही आईपीएल में दिल्ली के अलावा किसी भी फ्रैंचाइजी ने उनके नाम में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.
https://twitter.com/DelhiCapitals/status/1494623913082376193?s=20&t=oPpKcWM3Tehxo60FnWbvZw
लेकिन लाल गेंद के फॉर्मेट में वह एक अलग ही आग उगल रहे हैं. रणजी ट्रॉफी के बीते 2 सीजन कोरोना वायरस के चलते रद्द हो गए. लेकिन इस साल जब गुरुवार से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज हुआ तो उन्होंने दो साल पुरानी अपनी लय को यहां भी कायम रखा. उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 275 रन ठोककर इस सीजन अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं.
रणजी ट्रॉफी की पिछली 9 पारियों में उन्होंने कुल 1195 रन जड़ दिए हैं. 275 रन की इस पारी से पहले उन्होंने साल 2019-20 के सीजन में 8 पारियों में 920 रन बनाए थे. ये हैं सरफराज खान की पिछली 9 पारियां- 71*, 36, 301*, 226*, 78, 25, 177, 6 और 275 रन = कुल 1195 रन.