हावी हुआ कोरोना- घरेलू क्रिकेट पर फिर लगा ब्रेक, BCCI ने रणजी ट्रॉफी समेत इन बड़े टूर्नामेंट को किया स्थगित

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) एक बार फिर लहर का रूप लेता दिख रहा है. रणजी ट्रॉफी का सत्र 13 जनवरी से शुरू होना था. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के कैंप में जुटे ही थे कि वह कोरोना के मामले सामने आने लगे. देश में लगातार कोविड संक्रमण की...

Edited By : India.com Staff |Jan 05, 2022, 09:17 AM IST

Published On Jan 05, 2022, 09:17 AM IST

Last UpdatedJan 05, 2022, 09:17 AM IST

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) एक बार फिर लहर का रूप लेता दिख रहा है. रणजी ट्रॉफी का सत्र 13 जनवरी से शुरू होना था. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के कैंप में जुटे ही थे कि वह कोरोना के मामले सामने आने लगे. देश में लगातार कोविड संक्रमण की रफ्तार बढ़ती दिख रही है इसके चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 (Ranji Trophy 2021-22) सत्र के साथ-साथ अन्य घरेलू टूर्नामेंटों को स्थगित कर दिया है.

रणजी ट्रॉफी के अलावा कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी और सीनियर महिला टी20 लीग को भी स्थगित कर दिया गया है. रणजी ट्रॉफी और कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी इस महीने शुरू होने वाली थी, जबकि सीनियर महिला टी-20 लीग फरवरी में शुरू होने वाली थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई ने कहा कि उसने खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों और इसमें शामिल अन्य प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने एक बयान में कहा, ‘बीसीसीआई खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहता है.’

बोर्ड ने आगे कहा, ‘इसलिए उसने अगले नोटिस तक तीनों टूर्नामेंटों को रोकने का फैसला किया है. बीसीसीआई स्थिति का आकलन करना जारी रखेगा और उसी के अनुसार टूनार्मेंट शुरू करने पर फैसला करेगा.’

बयान के अनुसार, बीसीसीआई ने स्वास्थ्य कर्मियों, राज्य संघों, खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों और सभी सेवा प्रदाताओं के प्रयासों की सराहना की है, जिन्होंने मौजूदा 2021-22 में घरेलू 11 टूनार्मेंटों में 700 से अधिक मैचों की मेजबानी करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया.

इससे पहले बीसीसीआई ने जनवरी 2022 में शुरू होने वाली अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी को भी इसी वजह से स्थगित कर दिया था.

(इनपुट: आईएएनएस)

Editor's Pick