×

इंग्‍लैंड टेस्‍ट पर अश्विन का अभी नहीं है फोकस, '5 महीने बाद घर लौटा हूं, हर दिन का लुत्फ उठाना चाहता हूं'

भारत को एक जुलाई से इंग्‍लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट मैच खेलना है. ये मुकाबला बीते साल बायो-बबल में कोरोनावायरस के प्रवेश के कारण स्‍थगित हो गया था.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - June 1, 2022 6:47 PM IST

आईपीएल (IPL 2022) के बाद भारतीय टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को अब इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में उतरना है. भारत के लिए यह मैच काफी अहम है क्‍योंकि हम पहले ही सीरीज में 2-1 से आगे हैं. अगर टीम इंडिया यह मैच ड्रॉ कराने में सफल रहती है तो भी भारत सीरीज जीतने में सफल रहेगा. अश्विन ने अभी इस मुकाबले के लिए ज्‍यादा कोई योजना नहीं बनाई है. उनका कहना है कि वो केवल आईपीएल के बाद मिले ब्रेक का लुत्‍फ उठाने के बारे में सोच रहे हैं.

‘वूट सिलेक्ट’ के ‘बंदों में था दम’ कार्यक्रम के दौरान अश्विन ने मैच की तैयारियों के बारे में पूछा गया कहा, “ईमानदारी से कहूं तो अभी मैंने कोई योजना नहीं बनाई है. अंतरराष्ट्रीय सत्र काफी लंबा रहा. लंबे समय से जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहा हूं, पांच महीने के बाद घर आने का मौका मिला है. इस समय मैं बस प्रत्येक दिन का लुत्फ उठाना चाहता हूं और आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता.’’

सिडनी टेस्‍ट में जीत सबसे अहम

बीते साल सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन कमर में जकड़न के बावजूद अश्विन बल्लेबाजी करने उतरे और हनुमा विहारी के साथ मिलकर टेस्ट ड्रॉ कराया. दोनों ने 128 गेंद तक बल्लेबाजी की. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीतने के संदर्भ में कहा, ‘‘यह हमारी सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला में से एक थी जिसका मैं हिस्सा रहा. यहां तक कि अब भी जब आप उसके बारे में बात करते हैं तो वह एहसास ताजा हो जाता है, सभी अच्छी यादें याद आती हैं, हमने जिन मुश्किल लम्हों का सामना किया, जीत के बाद का जश्न, अब भी सारी चीजें जेहन में ताजा हैं.’’