तेवतिया-मिलर की विस्‍फोटक पारी से गुजरात की 8वीं जीत, प्‍लेऑफ में जगह लगभग पक्‍की!

हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी वाली गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी अबतक खेले नौ में से आठ मैच जीत चुकी है. आज बैंगलोर को छह विकेट से शिकस्‍त झेलनी पड़ी.

Edited By : India.com Staff |Apr 30, 2022, 08:29 PM IST

Published On Apr 30, 2022, 08:29 PM IST

Last UpdatedApr 30, 2022, 08:29 PM IST

RCB vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर छह विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी आठवीं जीत दर्ज की. राहुल तेवतिया ने मैच में 25 गेंदों पर 40 रन की नाबाद पारी खेली. जिसके चलते वो मैन ऑफ द मैच बने. इसके अलावा मुश्किल वक्‍त पर डेविड मिलर ने भी टीम के लिए अहम 39 रनों का योगदान‍ दिया. विराट कोहली 58 (52) और रजत पाटीदार 52(32) के अर्धशतक की मदद से बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. जवाब में गुजरात ने तीन गेंद पहले ही मैच अपने नाम कर लिया. गुजरात की यह टूर्नामेंट में नौ मैचों के बाद आठवीं जीत है. उनका प्‍लेऑफ में पहुंचना अब लगभग पक्‍का हो गया है.

बैंगलोर की ओर से वानिंदु हसरंगा और शाहबाज अहमद ने दो-दो विकेट लिया. गुजरात टाइटंस ने लक्ष्य का पीछा करने के दौरान पावरप्‍ले में बिना विकेट गंवाए 46 रन बना लिए थे. सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और शुबमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. लेकिन आठवें ओवर में साहा (29) हसरंगा के शिकार बन गए. दूसरे छोर से शाहबाज की गेंद पर छक्का मारने के बाद गिल (31) एलबीडब्ल्यू हो गए, जिससे गुजरात को 8.5 ओवरों में 68 रनों पर दूसरा झटका लगा. टीम को जीतने के लिए अभी भी 67 गेंदों में 103 रन चाहिए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कप्तान पांड्या (3) शाहबाज की गेंद पर कैच आउट हो गए. इसके बाद, साईं सुदर्शन (20) को भी हसरंगा ने आउट कर दिया. एक दम से दो विकेट गिरने से गुजरात टीम की स्थिति खराब होने लगी, जिससे 12.5 ओवरों में 95 रनों पर चार विकेट खो दिए. लेकिन डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, जिससे 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 128 रन हो गए. जीतने के लिए अभी भी 43 रन की आवश्यकता थी.

दोनों ने बैंगलोर की गेंदबाजों पर जमकर हमला किया. इस दौरान, चौके-छक्कों की मदद से लक्ष्य के करीब पहुंच गए. अब आखिरी दो ओवरों में 19 रन चाहिए थे. मिलर (39) और तेवतिया (43) ने 40 गेंदों में 79 रनों की नाबाद साझेदारी कर तीन गेंदे शेष रहते गुजरात को छह विकेट से जीत दिलाई. गुजरात ने 19.3 ओवरों में चार विकेट खोकर 174 रनकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Editor's Pick