Rishabh Pant ने जीता ईएसपीएन टेस्ट बैटिंग अवॉर्ड, Kane Williamson कप्तान ऑफ द ईयर

ब्रिस्बेन टेस्ट की चौथी पारी में नाबाद 89 रन बनाने वाले रिषभ पंत को ईएसपीएन क्रिकइन्फो अवॉर्ड्स में टेस्ट बैटिंग ऑफ द ईयर चुना गया वहीं न्यूजीलैंड के केन विलियमसन कैप्टन ऑफ द ईयर बने हैं.

Edited By : India.com Staff |Feb 10, 2022, 07:26 PM IST

Published On Feb 10, 2022, 07:26 PM IST

Last UpdatedFeb 10, 2022, 07:26 PM IST

Cricket Awards 2021- Rishabh Pant Become Batsman of The Year 2021: बीते साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट में मैच और सीरीज विनिंग पारी खेलने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) को ईएसपीएन क्रिकइन्फो पुरस्कारों में ‘टेस्ट बैटिंग’ अवॉर्ड के लिए चना गया है. रिषभ पंत ने ब्रिसबेन में नाबाद 89 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) को ‘कैप्टन ऑफ द ईयर’ चुना गया. इसके अलावा न्यूजीलैंड के ही काइल जेमीसन (Kyle Jamison) को ‘टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर’ चुना गया. बीते साल पहली बार खेली गई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जेमीसन ने भारत के खिलाफ 31 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे.

रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट के अंतिम क्षणों में भारत को असंभव जीत तक पहुंचाया, जिससे भारतीय टीम सीरीज में 2-1 की शानदार जीत दर्ज करने में कामयाब रही. किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि भारत इस मैच में जीत दर्ज करेगा क्योंकि टीम के पहली पसंद के कई खिलाड़ी तब चोटों से जूझ रहे थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विलियमसन को पुरस्कार के लिए विराट कोहली (Virat Kohli), बाबर आजम (Babar Azam) और आरोन फिंच (Aaron Finch) की चुनौती मिली. लेकिन अपनी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप जीत और फिर टी20 वर्ल्ड कप में उपविजेता बनाने के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को ‘डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला, जिन्होंने 8 टेस्ट में 37 विकेट अपने नाम किए, जिससे वह 2021 में टेस्ट में देश के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज रहे.

इंग्लैंड की पुरुष टीम का साल इतना अच्छा नहीं रहा, फिर भी तीन पुरस्कार जीतने में कामयाब रही. भारत के लिए केवल पंत को पुरस्कार मिला. साकिब महमूद को पाकिस्तान पर नौ विकेट की जीत में 42 रन देकर चार विकेट झटकने से शीर्ष वनडे गेंदबाजी पुरस्कार मिला. जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ शारजाह में चुनौतीपूर्ण पिच पर 67 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी की बदौलत टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी पुरस्कार जीता.

वनडे बल्लेबाजी और टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी पुरस्कार पाकिस्तान के नाम रहे. फखर जमां ने बल्लेबाजी तो शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी पुरस्कार जीता. पुरस्कारों की ज्यूरी में पूर्व खिलाड़ी डेनियल विटोरी, इयान बिशप, टॉम मूडी, अजीत अगरकर, लिजा स्थालेकर, डेरिल कलिनन, रसेल अर्नोल्ड, डेरेन गंगा, शहरीयार नफीस, बाजिद खान और मार्क निकोलस तथा ईएसपीएनक्रिकइंफो के सीनियर संपादक और लेखक शामिल थे, जिन्होंने पिछले कैलेंडर वर्ष में पुरुषों के तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों और महिलाओं तथा असोसिएट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को चुना.

(इनपुट: भाषा)

Editor's Pick