add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2022: नहीं चले बर्थडे ब्वॉय Rohti Sharma, सिर्फ 2 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन के जाल में फंसे, बने शर्मनाक रिकॉर्ड

मुंबई इंडियन्स की खराब किस्मत की तरह उसके कप्तान का भी फ्लॉप शो जारी है. शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर भी वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 30, 2022 11:05 PM IST

IPL 2022 RR vs MI- Rohit Sharma Flop Show Continue On His Birthday: आईपीएल में मुंबई इंडियन्स (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनके और मुंबई के फैन्स को आस थी कि आज उनका कप्तान अपने बर्थडे पर खास पारी खेलकर अपनी टीम को जीत का तोहफा देगा. इस सीजन 8 मैच हार चुकी मुंबई के लिए फिलहाल जीत से बड़ा कोई तोहफ नहीं हो सकता. लेकिन बर्थडे ब्वॉय रोहित को एक बार फिर निराश होकर डग आउट की ओर लौटना पड़ा.

अश्विन ने फिरकी में फंसाया

वह मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में ही रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का शिकार हो गए. दरअसल यहां रोहित के इरादों से ज्यादा उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया. अश्विन की एक गेंद को रोहित स्वीप शॉट खेलकर फाइन लेग के ऊपर से छक्का जड़ना चाहते थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शॉर्ट फाइन लेग पर कैच आउट

लेकिन यहां अश्विन की फिरकी के जादू के चलते गेंद ने अतिरिक्त उछाल ले लिया, जिस पर रोहित शॉट को बल्ले के बीचोबीच लेने से चूक गए और बॉल ने बैट का बाहरी किनारा लेते हुए हवा में जा खड़ी हुई. यह गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई, जहां अश्विन ने पहले से ही डेरेल मिशेल के रूप में फील्डर जमाया हुआ था. रॉयल्स की टीम को पहला विकेट मिल गया और इस मौके पर उनके सभी फैन्स के साथ-साथ उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी काफी निराश नजर आईं.

पत्नी रितिका सजदेह भी हुईं निराश

रोहित के यह शॉट खेलते ही वह भांप गईं कि यहां उनके हीरो का विकेट जा रहा है. रोहित आईपीएल की पिछली 17 पारियों से कोई फिफ्टी नहीं जमा पाए हैं. यह उनके करियर में दूसरी बार सबसे ज्यादा बार है, जब वह बार-बार फिफ्टी बनाने से चूक रहे हैं.

रोहित शर्मा का फ्लॉप शो

उन्होंने इस सीजन की 9 पारियां, जबकि पिछले सीजन की 8 पारियों से कोई फिफ्टी नहीं जमाई है. इससे पहले सीजन 2009-10 में उन्होंने लगातार 22 पारियों तक कोई फिफ्टी नहीं जमाई थी.

रोहित की फिफ्टी बिना पारियों का सबसे लंबा अंतर

22 पारियां 2009-10 में (डेक्कन चार्जर्स के लिए)

17 पारियां 2021-22 में* (मौजूदा दौर)

16 पारियां 2018-19

12 पारियां 2013-14

इस सीजन आईपीएल के पावरप्ले में रोहित शर्मा

पारियां: 9

रन: 136

आउट: 6 बार

स्ट्राइक रेट: 130.82