Rohit Sharma छक्‍के के चक्‍कर में लापरवाही भरा शॉट खेलकर गंवा बैठे विकेट, इस तरह घटा ओवर, VIDEO

India vs England, 2nd Test, Day-4: Rohit Sharma छक्‍के के बाद लापरवाही भरा पुल शॉट खेलकर गंवा बैठे विकेट, इस तरह घटा ओवर

Edited By : India.com Staff |Aug 15, 2021, 05:07 PM IST

Published On Aug 15, 2021, 05:07 PM IST

Last UpdatedAug 15, 2021, 05:07 PM IST

Rohit Sharma Throw away wicket on Mark Wood Over: लॉर्ड्स टेस्‍ट के चौथे दिन भारतीय टीम के सीनियर बल्‍लेबाज रोहित शर्मा लापरवाही भरा शॉट खेलते हुए आउट हो गए. मार्क वुड के ओवर में छक्‍का लगाने के बाद वो इसी ओवर में फिर से उग्र शॉट लगाने के प्रयास में कैच दे बैठे.

रोहित शर्मा की इस लापरवाही के चलते भारत ने महज 27 रन पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद नए बल्‍लेबाज विराट कोहली और चेतेश्‍वर पुजारा अब शून्‍य के अपने निजी स्‍कोर से मैच को आगे बढ़ा रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित शर्मा मैच की शुरुआत से ही बेहद संभल कर खेलते हुए नजर आ रहे थे- लेकिन आठ-नौ ओवर बीतने के बाद वो थोड़ी आक्रामक बल्‍लेबाजी करने लगी. इसी कड़ी में मार्क वुड ने उन्‍हें अपना शिकार बना दिया.

पहले टेस्‍ट मैच के दौरान भी रोहित शर्मा इसी तर्ज पर बाउंसर गेंद पर स्‍क्‍वेयर लेग की दिशा में छक्‍का लगाने के चक्‍कर में कैच आउट हो गए थे. आज उन्‍होंने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर बाउंसर पर छक्‍का लगाया. इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क वुड ने फिर छोटी गेंद फेंककर रोहित शर्मा को लल्‍चाया.

रोहित शर्मा इस बार वुड के जाल में फंस गए. उन्‍होंने स्‍क्‍वेयर लेग की दिखा में बल्‍ला घुमाते हुए छक्‍का निकालने का प्रयास किया और वहां मौजूद मोइन अली को आसान कैच दे बैठे.

इंग्‍लैंड को पहली पारी के आधार पर 27 रनों की बढ़त मिली थी. रोहित जब आउट हुए भारत का स्‍कोर 27 रन ही था. यानी यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत ने शून्‍य के स्‍कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए हैं.

इससे पहले 10वें ओवर में केएल राहुल महज पांच रन पर मार्क वुड की गेंद पर ही विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों लपके गए थे.

Editor's Pick