- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news rohit sharma praises on his wife abter becoming odi captain says she is my number 1 support system 5131019
Rohit Sharma बोले- मेरी पत्नी Ritika Sajdeh मेरा नंबर 1 सपोर्ट सिस्टम, उनकी बदौलत हो रहा कामयाब
Rohit Sharma ने कहा, पत्नी Ritika Sajdeh के चलते मैं अपने खेल पर पूरी तरह फोकस कर पा रहा हूं. वह मेरी बाकी सभी जिम्मेदारियां बखूबी निभाती है.
Published On Dec 09, 2021, 02:17 PM IST
Last UpdatedDec 09, 2021, 02:17 PM IST
टी20 के बाद भारतीय वनडे टीम के कप्तान बने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) को दिया है. इस नवनियुक्त कप्तान ने एक इंटरव्यू में कहा कि रितिका उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं और वह ही उनका नंबर 1 सपोर्ट सिस्टम हैं. उन्हीं के चलते वह अपने करियर पर फोकस कर पा रहे हैं.
34 वर्षीय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टी20 वर्ल्ड कप के बाद एक-एक कर तीनों फॉर्मेट में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. पहले उन्हें टी20 फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया गया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज जीतकर उन्होंने अपना दमखम दिखा दिया.
इसके बाद बुधवार को वनडे फॉर्मेट की कप्तानी से विराट कोहली (Virat Kohli) को हटाकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को इस फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया गया है. इसके अलावा टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की छुट्टी कर यह जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है.
इस बीच रोहित शर्मा का हाल ही में मशहूर खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार को दिया एक इंटरव्यू काफी चर्चित हो रहा है. इस साक्षात्कार में रोहित ने अपनी क्रिकेट लाइफ और पर्सनल लाइफ पर चर्चा की है.
इस इंटरव्यू में रोहित ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह को अपना ‘नंबर 1 सपोर्ट सिस्टम’ करार दिया. उन्होंने कहा कि रितिका मुश्किल समय में उनके साथ एक चट्टान की तरह खड़ी रहती हैं. उन्होंने कहा, ‘इसमें संदेह नहीं कि वह मेरा नंबर 1 सपोर्ट सिस्टम हैं. इन सालों में वह मेरे साथ एक चट्टान की तरह खड़ी रहीं. वह मेरे पीछे, मेरे आगे और मेरे साथ आप इसे जो भी कहेना चाहें.’
इस स्टार खिलाड़ी ने कहा, ‘मेरी एक युवा हो रही बेटी है. लेकिन रितिका ने कहा है कि मुझे उसकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. उसकी सभी जरूरतों का ख्याल वह करेंगी. बिना उनके यह सब आसान नहीं होता. वह हमारी बेटी का पूरा ख्याल रखती हैं और उसे किस वक्त क्या चाहिए यह रितिका अच्छे से ख्याल करती हैं. इसके चलते ही मैं जो कर रहा हूं उस पर सही से फोकस कर पा रहा हूं.’