- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news rohit sharma takes a stunning catch to dismiss well set malan watch video 4932928
India vs England, 4th Test: Rohit Sharma ने हवाई छलांग लगाकर पकड़ा डेविड मलान का कैच, विराट भी रह गए हैरान
India vs England, 4th Test: Rohit Sharma के कैच का वीडियो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है.
Published On Sep 03, 2021, 07:07 PM IST
Last UpdatedSep 03, 2021, 07:07 PM IST
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान रोहित शर्मा भले ही बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं लेकिन स्पिल में फिल्डिंग के दौरान उन्होंने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़कर दर्शकों का दिल जीत लिया.
गेंदबाजी पर उमेश यादव थे जबकि डेविड मलान बल्लेबाजी कर रहे थे. रोहित शर्मा को तीसरे स्लिप पर फिल्डिंग की जिम्मेदारी मिली थी. डेविड मलान की कैच दूसरे स्लिप के फिल्डर के पास थी. रोहित ने लंबी डाइव लगाकर कैच को पलका. विराट भी इस कैच को देखकर हैरान हो गए और उन्होंने रोहित को गले से लगा लिया. देखते ही देखते इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Umesh on fire! 🔥
Gets Malan to nick one to Rohit at slip.
Tune into Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN), Sony Ten 4 (TAM, TEL) & SonyLIV (https://t.co/AwcwLCPFGm ) now! 📺#ENGvINDOnlyOnSonyTen #BackOurBoys #Umesh #Malan pic.twitter.com/MdKd0xLu4k
— Sony Sports (@SonySportsIndia) September 3, 2021
डेविड मलान 31 रन बनाकर आउट हुए. वो उमेश यादव का 151वां शिकार बने. इस मैच में ही उमेश यादव ने अपने 150 विकेट पूरे किए हैं. भारत की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों पर ऑलआउट हो गई. कप्तान विराट कोहली ने 50 रन बनाए. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर के बल्ले से 57 रन निकले.
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान इंग्लिश टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. महज छह रन पर ही टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए थे. 62 रनों पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई.
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज इस वक्त 1-1 से बराबरी पर हैं. लॉर्ड्स टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज की थी लेकिन इसके बाद लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को पारी के अंतर से हराकर शानदार वापसी की.