- Home
- News
- Cricket news rr vs dc taking jos buttler wicket was best moment says chetan sakariya 5388804
जोस बटलर को सस्ते में आउट कर रखी जीत की नींव, चेतन सकारिया बोले- वो पल थे बेहद खास
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को मात देकर दो अंक प्राप्त किए. वो अब भी प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बने हुए हैं.
Published On May 12, 2022, 04:18 PM IST
Last UpdatedMay 12, 2022, 04:18 PM IST
आईपीएल (IPL 2022) के अहम मैच में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals) पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. जोस बटलर (Jos Buttler) ने राजस्थान की टीम को बड़ी उम्मीदें थी लेकिन दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) ने उन्हें चलता कर दिया. चोटिल खलील अहमद के स्थान पर रिषभ पंत ने उन्हें दिल्ली के प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाया था. मैंच के बाद सकारिया ने कहा कि बटलर को आउट करना उनके लिए सच में बड़ी बात है.
इस मैच में चेतन सकारिया ने अपने चार ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट निकाले. उन्होंने राजस्थान के रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाए रखा. उन्होंने मैच के बाद कहा, “टीम की जीत में योगदान करके अच्छा लगा. मुझे जोस बटलर को आउट करने में मजा आया, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं और उनका विकेट लेना मेरे लिए बड़ी बात थी. मैंने अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से लागू किया और मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं.”
जवाब में, दिल्ली ने मिशेल मार्श (62 गेंदों में 89 रन) और डेविड वार्नर (41 गेंदों में नाबाद 52) के बीच 144 रन की साझेदारी की बदौलत 11 गेंद शेष रहते मैच को दीत लिया.
नॉर्टजे को लगता है कि राजस्थान पर बड़ी जीत दिल्ली को अपने शेष मैच जीतने के लिए प्रेरित करेगी. दिल्ली का अगला मैच सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से है. सकारिया ने मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ मैच से पहले आराम करने पर जोर दिया.