- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news rr vs rcb predicted xi ipl 2021 rajasthan royals vs royal challengers bangalore 4988680
RR vs RCB, Predicted-XI, IPL 2021: राजस्थान को करनी है वापसी तो ये बदलाव हैं जरूरी, ऐसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग-11
RR vs RCB, Predicted-XI, IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ही टीमों ने अभी तक प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई है.
Published On Sep 28, 2021, 09:34 PM IST
Last UpdatedSep 28, 2021, 09:34 PM IST
RR vs RCB, Predicted-XI, IPL 2021: Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore
आईपीएल 2021 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग का हर किसी को इंतजार रहेगा. प्वाइट्स टेबल तेजी से बदल रहा है. ऐसे में प्लेऑफ को लेकर जद्दोजहद भी काफी तेज हो गई है. संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को पिछले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से दो विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. उनके पास 10 मैच खेलने के बाद केवल चार जीत हैं. ऐसे में राजस्थान के लिए प्लेऑफ की राहें इतनी आसान नजर नहीं आती है.
दूसरी ओर विराट कोहली की टीम पर अगर नजर डालें तो उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम दो मैच और जीतने होंगे. बाकी बचे चार में से दो मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीतने होंगे.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR vs RCB, Predicted-XI)
राजस्थान रॉयल्स के संभावित-11 (Rajasthan Royals Predicted-XI)
एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, चेतन सकारिया, जयदेव उनादकट, मुस्तफिजुर रहमान
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के संभावित-11 (Royal Challengers Bangalore Predicted-XI)
विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल