- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news rsa a vs ind a 2nd unofficial test hanuma vihari unbeaten on 45 as india a reach 198 5 in second unofficial test 5119738
RSA A vs IND A: अर्धशतक से चूके Ishan Kishan, हनुमा विहारी ने भारत को संकट से निकाला
RSA A vs IND A 2nd unofficial Test, भारत ए ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर ली है. हनुमा विहारी अर्धशतक के बेहद करीब हैं, जबकि सरफराज खान उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं.
Published On Dec 02, 2021, 08:37 AM IST
Last UpdatedDec 02, 2021, 08:37 AM IST
South Africa A vs India A, 2nd unofficial Test: भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीमों के बीच ब्लोमफोंटेन में दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें भारत मैच में लीड बनाने की ओर अग्रसर है. भारतीय टीम फिलहाल साउथ अफ्रीका से 99 रन पीछे है और उसके पास 5 विकेट शेष हैं. दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था. ऐसे में अब यह मैच शृंखला की दिशा तय कर सकता है.
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 297 रन पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका को महज 4 के योग पर कप्तान पीटर मलान (0) के रूप में झटका लगा. इसके बाद सरेल इर्वी ने टेंडोर के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े. टेंडोर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
साउथ अफ्रीका की ओर से जुबेर हमजा ने 31, जबकि कशीला ने 32 रन की पारी खेली. इस टीम ने 170 के स्कोर पर अपने 6 खिलाड़ियों को गंवा दिया था. यहां से मार्को जेन्सन ने जॉर्ज लिंडे के साथ सातवें विकेट के लिए 53 रन जुटाए.
जॉर्ज लिंडे ने 4 बाउंड्री की मदद से 44 रन की पारी खेली, जबकि मार्को जेन्सन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए. इनके अलावा Glenton Stuurman ने टीम के खाते में 27 रन जोड़े. विपक्षी टीम की ओर से नवदीप सैनी और ईशान पोरेल ने 3-3 शिकार किए, जबकि अर्जन, सौरभ कुमार और बाबा अपराजित को 1-1 सफलता हाथ लगी.
इसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 5 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं. कप्तान प्रियांक पांचाल और पृथ्वी शॉ ने बतौर सलामी जोड़ी 57 रन बनाए. ग्लेंटन ने 12वें ओवर की अंतिम दो गेदों पर पांचाल (24) और अभिमन्यु ईश्वर (0) को आउट किया.
इसके बाद पृथ्वी शॉ 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ईशान किशन ने हनुमा विहारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की. किशन 9 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए.
दिन की समाप्ति तक हनुमा विहारी 45, जबकि सरफराज खान 30 रन बनाकर नाबाद थे. साउथ अफ्रीका की ओर से ग्लेंटन और मार्को जेंसन 2-2, जबकि लुथो सिंपाला 1 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.