×

Ryan ten Doeschate ने लिया संन्यास, T20 World Cup से पहले फैंस को झटका

इस खिलाड़ी को ओमान और यूएई में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - September 12, 2021 5:52 PM IST

नीदरलैंड के ऑलराउंडर रेयान टेन डोएस्चेट (Ryan ten Doeschate) ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. रेयान डोएस्चेट को टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह दी गई है, जिसके बाद उन्होंने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. रेयान डोएस्चेट ने साल 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया था. इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में एक प्री-सीजन मैच के दौरान ग्राहम गूच को प्रभावित किया, जिसके बाद 2003 में डोएस्चेट को एसेक्स क्लब में शामिल होने का मौका मिला. डोएस्चेट ने सभी प्रारूपों में 554 मैच खेले जिसमें उन्होंने 17,046 रन बनाए और 348 विकेट लिए.

एसेक्स द्वारा जारी एक बयान में रेयान डोएस्चेट ने कहा, “मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो क्लब में मेरे साथ खेले हैं. इस माहौल में खेलने का शानदार अनुभव रहा है, यह एक ऐसा संगठन जिसके भीतर व्यक्ति विकास होता है. इसका हिस्सा बनने पर मुझे बेहद गर्व है.”

अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन पर एक नजर: रेयान टेन डोएस्चेट ने नीदरलैंड के लिए 33 वनडे और 22 टी20 मैच खेले हैं. वह 2019 में टी 20 विश्व कप क्वालीफायर में अपने खिताब का बचाव करने में अपनी टीम के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर थे.

टीम को जिताए 2 आईपीएल खिताब: रेयान डोएस्चेट ने 2011 से 2015 तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला और 2012 और 2014 में ट्रॉफी जीतने वाली टीमों के सदस्य थे. कुल मिलाकर, डोएस्चेट ने कोलकाता के लिए 29 मैच खेले, जिसमें 23.28 के औसत से 326 रन बनाए और दो विकेट चटकाए.