IPL 2022 में खेलना चाहते हैं S Sreesanth, नीलामी के लिए नाम कराया दर्ज

तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने आईपीएल में इस बार मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज कराया है. उन्होंने इस बार अपना बेस प्राइज 50 लाख रुपये रखा है.

Edited By : India.com Staff |Jan 24, 2022, 05:05 PM IST

Published On Jan 24, 2022, 05:05 PM IST

Last UpdatedJan 24, 2022, 05:05 PM IST

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के बाद 7 साल की सजा काट चुके एस. श्रीसंत (S. Sreesanth) एक बार फिर इस टी20 लीग में वापसी करने को उत्साहित हैं. श्रीसंत ने इस साल होने वाले मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Auction) के लिए अपना नाम एक बार फिर रजिस्टर कराया है. हालांकि उन्होंने इससे पहले बीते साल आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लिए भी अपना नाम दिया था. लेकिन तब किसी भी फ्रैंचाइजी ने उन पर भरोसा नहीं दिखाया और उन्हें नीलामी से पहले ही बाहर कर दिया.

पिछले साल केरल के इस तेज गेंदबाज ने 75 लाख रुपये अपने बेस प्राइज सेट किया था. इस बार उन्होंने अपना नया बेस प्राइज 50 रुपये तय किया है. अब देखना है कि इस बार आईपीएल में कुल 10 फ्रैंचाइजियां हिस्सा ले रही हैं. ऐसे में क्या कोई भी फ्रैंचाइजी उन पर भरोसा दिखाती है या नहीं. अगर 38 वर्षीय इस तेज गेंदबाज का नाम शॉर्ट लिस्ट हो जाता है, तब नीलामी में उन पर बोली लगने की उम्मीद है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस बार आईपीएल की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होगी. इस बार इस लीग में कुल 1214 खिलाड़ियों ने अपने नाम रजिस्टर करवाए हैं, जिनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.

श्रीसंत की बात करें तो उन्होंने 2008 में शुरू हुई इस लीग में शुरुआत से 2013 तक तीन टीमों के लिए खेल खेला. उन्होंने किंग्स XI पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और कोच्चि टस्कर्स के लिए अपनी आईपीएल पारियां खेलीं. कोच्चि टस्कर्स की टीम आईपीएल में अब नहीं है, जबकि किंग्स XI पंजाब ने अपना नाम बदलकर पंजाब किंग्स कर लिया है और टूर्नामेंट के पहले सत्र की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को अभी भी अपने दूसरे खिताब का इंतजार है.

इससे पहले साल 2013 में श्रीसंत का नाम स्पॉट फिक्सिंग में आने के बाद बीसीसीआई ने उन्हें दोषी पाते हुए उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया था. लेकिन कुछ साल बाद श्रीसंत ने कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ मुकदमा किया और कोर्ट ने उनकी सजा कम कर 7 साल कर दी. इसके बाद वह केरला के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और अब एक बार फिर वह आईपीएल में लौटना चाहते हैं.

Editor's Pick