- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news sachin tendulkar among 50 most influential people on twitter brandwatch reports 5089606
Twitter पर Sachin Tendulkar सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों में शुमार
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इस फेहरिस्त में अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा से ऊपर जगह मिली है.
Published On Nov 09, 2021, 10:26 PM IST
Last UpdatedNov 09, 2021, 10:26 PM IST
दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) इस साल ट्विटर पर 50 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हैं. कंज्यूमर इंटेलिजेंस कंपनी ब्रांडवाच की वार्षिक शोध में यह बात साफ हुई है. दाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज को 50 प्रभावशाली लोगों की सूची में अमेरिकी अभिनेताओं ड्वेन जॉनसन और लियोनार्डो डि कैपरियो तथा अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा से ऊपर जगह मिली है.
अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट इस सूची में पहले नंबर पर हैं, जबकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे स्थान पर हैं. शोध में तेंदुलकर को इस सूची में शामिल करने के लिए उनके ‘वंचित तबके के लोगों के लिए सराहनीय काम, उनके लिए आवाज उठाने और उचित अभियानों के लिए आगे रहने, उनके काम के बाद उनके प्रेरित प्रशंसकों और उनके साझेदार ब्रांड के प्रासंगिक प्रभावशाली अभियानों’ का हवाला दिया गया.
राज्यसभा के भी सदस्य पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर एक दशक से अधिक समय से यूनिसेफ से जुड़े रहे हैं और 2013 में उन्हें साउथ एशिया का दूत नियुक्त किया गया. तेंदुलकर ने ग्रामीण और शहरी भारत दोनों जगह स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्रों में कई पहल का समर्थन किया है.
48 वर्षीय तेंदुलकर स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में चल रही कई पहल का हिस्सा हैं. मास्टर ब्लास्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और वह इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से समय-समय पर विभिन्न विषयों पर अपनी राय रखते हैं.