This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2022- सचिन तेंदुलकर ने चुनी इस सीजन की बेस्ट IPL XI, डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं
सचिन तेंदुलकर ने अपनी इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी है. उन्होंने अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ियों को अपनी प्लेइंग XI में मौका नहीं दिया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - May 31, 2022 9:05 AM IST

Sachin Tendulkar Pics Best Playing XI of IPL 2022: दुनिया के महान बल्लेबाज और मुंबई इंडियन्स (MI) के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अपनी बेस्ट प्लेइंग XI चुनी है. हालांकि लिटिल मास्टर ने इस प्लेइंग XI लेफ्टहैंडर ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर लखनऊ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को जगह नहीं दी है. इसी तरह डेथ ओवर स्पेलिशस्ट के रूप में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और नई पेस सनसनी उमरान मलिक (Umran Malik) को भी जगह नहीं मिली है.
भुवनेश्वर कुमार को भले इस सीजन सिर्फ 12 ही विकेट मिले हों, लेकिन उनकी डेथ ओवर में रन रोकने की महारत की सभी ने सराहना की. भुवी मैच दर मैच डेथ ओवरों में रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे. इसी तरह सनराइजर्स हैदराबाद की नई पेस सनसनी उमरान मलिक के लिए तो यह सीजन ड्रीम सीजन साबित हुआ. उन्होंने 14 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए और वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में चौथे स्थान पर रहे. लेकिन युवा उमरान अभी सचिन तेंदुलकर को उतना प्रभावित नहीं कर पाए हैं कि उन्हें सचिन की आईपीएल XI में जगह मिल पाए.
सचिन ने अपनी इस प्लेइंग XI में राइटहैंड और लेफ्टहैंड कॉम्बिनेश के लिए शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को जगह दी है. शिखर इस सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा थे और उन्होंने 14 पारियों में 460 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे. इस सीजन वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में 8वें पायदान पर रहे. शायद यहां लेफ्टहैंडर ओपनिंग बल्लेबजा के तौर पर क्विंटन डिकॉक को मौका मिल सकता था. क्योंकि डिकॉक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे और उन्होंने इस सीजन 508 रन बनाए, जिसमें 3 फिफ्टी के अलावा एक शतक भी शामिल था.
मास्टर ब्लास्टर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस टीम चयन के बारे में कहा, ‘मैं यहां लेफ्टहैंड और राइटहैंड कॉम्बिनेशन चुनना पसंद करूंगा और इसलिए यहां मैं शिखर धवन को खिलाना पसंद करूंगा. वह शानदार ढंग से पारी को गति देते हैं और स्ट्राइक भी रोटेट करते रहते हैं.’ इसी तरह सचिन ने बुमराह को दुनिया का बेस्ट डेथ ओवर स्पेशलिस्ट करार देते हुए उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया.
सचिन तेंदुलकर बेस्ट IPL 2022 XI: शिखर धवन, जोस बटलर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, लियाम लिविंगस्टोन, दिनेश कार्तिक, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल.
