Semi Final Schedule, T20 World Cup 2021: सेमीफाइनल में कब-किस टीम का मुकाबला, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Semi Final Schedule, T20 World Cup 2021: सेमीफाइनल में कब-किस टीम का मुकाबला, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Edited By : India.com Staff |Nov 07, 2021, 10:55 PM IST

Published On Nov 07, 2021, 10:55 PM IST

Last UpdatedNov 07, 2021, 10:55 PM IST

Semi Final Schedule, T20 World Cup 2021: आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के सुपर-12 स्‍टेज के मुकाबले अब खत्‍म होने को हैं। ऐसे में पाकिस्‍तान और स्‍कॉटलैंड के खिलाफ मैच के बाद सेमीफाइनल का शेड्यूल भी सामने आ गया है। ग्रुप-1 से इंग्‍लैंड ने पहले नंबर की टीम के तौर पर जगह बनाई है जबकि ऑस्‍ट्रेलिया इस ग्रुप की दूसरी टीम बनी है। इसी तर्ज पर ग्रुप-2 से भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है। इस ग्रुप से पाकिस्‍तान ने सभी पांच मैच जीतकर नंबर-1 टीम के तौर पर अपनी जगह बनाई है। न्‍यूजीलैंड इस ग्रुप से दूसरी टीम के तौर पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर रहा है।

टी20 विश्‍व कप 2021 में सेमीफाइनल मैचों का शेड्यूल  (Semi Final Schedule T20 World Cup 2021)

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीमें मैच का दिन मैच का स्‍थान जगह
इंग्‍लैंड बनाम न्‍यूजीलैंड 10 नवंबर शाम साढ़े सात बजे अबू धाबी
पाकिस्‍तान बनाम ऑस्‍ट्रेलिया 11 नवंबर शाम साढ़े सात बजे अबू धाबी

 

भारत की टीम साल 2012 के बाद पहली बार लीग मैचों के बाद ही किसी आईसीसी के टूर्नामेंट में बाहर हुई है. बीते पांच- छह सालों में  भारत का प्रदर्श टी20 विश्‍व कप में बेहद शानदार रहा है. हालांकि मौजूदा टी20 विश्‍व कप 2021 में पहले पाकिस्‍तान और फिर न्‍यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद भारत का सेमीफाइनल से बाहर होना तय माना जा रहा था. रविवार को अफगानिस्‍तान को न्‍यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारत की नॉकआउट स्‍टेज में पहुंचने की आखिरी उम्‍मीद भी खत्‍म हो गई.

ग्रुप-1 की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका, इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया सभी टीमों ने चार-चार मैच जीते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है. इसकी मुख्‍य वजह इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया की शानदार नेट रन रेट है. इस टी20 विश्‍व कप में अबतक पाकिस्‍तान ही एक टीम है जो अपने सभी मैच जीती है.

 

Editor's Pick