This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
बांग्लादेश ने शाकिब अल हसन को फिर चुना अपना टेस्ट कप्तान, लिट्टन दास को दी उपकप्तानी
इससे पहले शाकिब अल हसन को साल 2009 में मशरफे मोर्तजा के कप्तानी छोड़ने के बाद कप्तानी सौंपी गई थी. यह तीसरा मौका है, जब शाकिब को बांग्लादेश की कप्तानी सौंपी गई है.
Written by India.com Staff
Last Published on - June 2, 2022 5:02 PM IST

बांग्लादेश ने अपने ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) को नया टेस्ट कप्तान चुन लिया है. हाल ही में बांग्लादेश की टीम को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की घरेलू सीरीज में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद मोमिनुल हक ने कप्तानी छोड़ने का फैसला ले लिया था. मोमिनुल ने कहा था कि वह अपनी बैटिंग पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं और इसलिए आगे कप्तानी जारी रखना नहीं चाहते हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने विकेटकीपर बल्लेबाज लिट्टन दास को शाकिब के साथ उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है.
इससे पहले बांग्लादेश ने साल 2019 में मोमिनुल हक को तब कप्तानी सौंपी थी, जब शाकिब अल हसन पर आईसीसी ने भ्रष्टाचार से जुड़ मामले में फंसने के बाद प्रतिबंध लगाया था. अपने कार्यकाल में मोमिनुल हक ने बांग्लादेश को तीन टेस्ट मैचों में जीत दिलाई, जिसमें हाल ही में न्यूजीलैंड को उसके घर में दी ऐतिहासिक मात भी शामिल है. मोमिनुल की कप्तानी में बांग्लादेश ने कुल 17 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से उसने 3 जीत, 2 ड्रॉ और 12 में हार का सामना किया.
TRENDING NOW
इससे पहले शाकिब अल हस दो बार बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान रह चुके हैं. उनके इन दो अलग-अलग कार्यकाल में बांग्लादेश को 3 और 11 जीत मिली हैं. उन्हें पहली बार साल 2009 में टेस्ट कप्तानी सौंपी गई थी, जब मशरफे मोर्तजा वेस्टइंडीज दौरे पर चोटिल हो गए थे. इसके बाद उन्हें साल 2017 में दोबारा कप्तानी सौंपी गई, जब उन्होंने मुशफिकुर रहीम की जगह कप्तानी संभाली थी.
35 वर्षीय शाकिब अल हसन ने अब तक बांग्लादेश के लिए 61 टेस्ट, 221 वनडे और 96 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने टेस्ट में 5 शतक समेत 4113 रन बनाए हैं, जबकि लाल गेंद के इस फॉर्मेट में 224 विकेट भी अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने वनडे क्रिकेट में उनके नाम 9 शतकों के साथ 6755 रन हैं और 285 विकेट भी अपने नाम किए हैं. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 9 अर्धशतकों की मदद से 1908 रन बनाए हैं और क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने गेंद से 119 शिकार किए हैं.
