add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

खराब अंपायरिंग पर छलका Shane Warne का दर्द, VIDEO देख बोले- DRS होता तो कितने और विकेट होते मेरे नाम

इस वीडियो में शेन वॉर्न बल्लेबाज को आउट करते दिख रहे हैं लेकिन अंपायर ने उनकी अपील को खारिज कर दिया, जबकि बल्लेबाज आउट था.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - October 8, 2021 4:09 PM IST

महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज हैं. 145 टेस्ट मैचों में उन्होंने कुल 708 विकेट अपने नाम किए हैं. वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सिर्फ श्रीलंका के (Muttiah Muralitharan) मुथैया मुरलीधरन (800) से पीछे हैं.

लेकिन इस दिग्गज गेंदबाज को आज भी मलाल है कि उनके कई विकेट सिर्फ अंपायर की चूक से मिस हो गए. दरअसल वॉर्न के एक फैन ने उसकी बॉलिंग का एक वीडियो टि्वटर पर शेयर कर दिया. वॉर्न की नजर जब इस वीडियो पर पड़ी तो वह भी अपने दर्द का इजहार करने से खुद को नहीं रोक पाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शेन वॉर्न के एक फैन रॉब मूडी ने वॉर्न का जो वीडियो अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया है. उसके वह पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलते दिख रहे हैं. इस वीडियो में वॉर्न पाकिस्तानी बल्लेबाज को LBW आउट कर खूब तगड़ी अपील करते हैं.

वॉर्न के साथ-साथ विकेटकीपर और पहली स्लिप में खड़ा खिलाड़ी भी अंपायर स्टीव बकनर (Steve Bucknor) से आउट की जोरदार अपील करते हैं. लेकिन बकनर अपने चिर-परिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए इस अपील को ठुकरा देते हैं.

शेन वॉर्न इस डिसीजन पर तब भी काफी हैरान दिख रहे थे. बाद में टीवी पर जब हॉक आई में इस निर्णय को परखा गया तो वह बल्लेबाज प्लम्ब LBW आउट दिख रहा है.

वॉर्न ने इसी वीडियो पर मजे लेते हुए कॉमेंट कर दिया. अगर डीआर होता तो उनके नाम कितने और विकेट होते. इसके साथ ही उन्होंने जोर-जोर से हंसने वाले 11 इमोजी शेयर किए हैं.

मतलब साफ है कि वह वॉर्न को अपने उन विकेट्स के न मिलने का आज भी मलाल है, जो अंपायर की गलती के कारण उनके खाते में नहीं जुड़ पाए.

वॉर्न जिस दौर में क्रिकेट खेलते थे, तब अंपायर के डिसीजन को चुनौती देने के लिए डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) का नियम नहीं था. अगर ऐसा होता तो शायद वॉर्न के खाते में कुछ और विकेट और जुड़ चुके होते.