- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news shardul thakur engagement who is girlfriend of indian allrounder 5115234
Shardul Thakur Engagement: शार्दुल ठाकुर आज कर रहे हैं सगाई, मुंबई में होगा समारोह
Who is Shardul Thakur Girlfriend, शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं.
Published On Nov 29, 2021, 11:42 AM IST
Last UpdatedNov 29, 2021, 11:42 AM IST
Shardul Thakur Engagement: भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर आज सगाई करने जा रहे हैं. टाइम्स ऑफ इडिया अखबार की खबर के मुताबिक लंबे रिलेशनशिप के बाद शार्दुल की सगाई गर्लफ्रेंड मिताली परोलकर से हो रही है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के परिसर बीकेसी में एक छोटे से समारोह के दौरान वो सगाई करेंगे. इस समारोह के दौरान कुल 75 लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें सभी परिवार के सदस्य और दोस्त होंगे. बताया जा रहा है कि सगाई के बाद करीब एक साल बाद शार्दुल ठाकुर और मिताली परोलकर की शादी होगी. खबरों की मानें तो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
शार्दुल ठाकुर ने बीते कुछ समय में मजबूती से टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की है. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होने के कारण उन्हें हार्दिक पांड्या के विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है. शार्दुल ने भारत के लिए चार टेस्ट, 15 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेले हैं. 30 साल के यह ऑलराउंडर टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत की टीम का अहम हिस्सा था. फिलहाल ठाकुर को न्यूजीलैंड के भारत दौरे के दौरान आराम दिया गया है.