PAK vs NZ, Live Score, T20 World Cup 2021: भारत को मात देने के बाद क्‍या आज दूसरी जीत दर्ज कर पाएगा पाकिस्‍तान ?

PAK vs NZ, Live Score, T20 World Cup 2021: ग्रुप-2 के प्‍वाइंट्स टेबल पर अफगानिस्‍तान पहले और पाकिस्‍तान दूसरे स्‍थान पर है.

Edited By : India.com Staff |Oct 26, 2021, 06:03 PM IST

Published On Oct 26, 2021, 06:03 PM IST

Last UpdatedOct 26, 2021, 06:03 PM IST

Live PAK vs NZ T20 World Cup 2021 Live Cricket Score, T20 Live Match Latest Updates: Ball by Ball Commentary of Pakistan vs New Zealand Match at  Sharjah Cricket Stadium at 7:30 PM

पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड की टीमें आज टी20 विश्‍व कप 2021 के 19वें मुकबले में आमने-सामने हैं. बाबर आजम की कप्‍तानी वाली पाकिस्‍तान की टीम के पास न्‍यूजीलैंड को हराकर ग्रुप-2 के प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका है. पिछले मैच में पाकिस्‍तान ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्‍त दी थी. टीम इंडिया को मैच में वापसी का पाकिस्‍तान ने कोई मौका नहीं दिया था. न्‍यूजीलैंड की टीम आज टी20 विश्‍व कप में अपना पहला मैच खेलने जा रही है.

न्‍यूजीलैंड की टीम पाकिस्‍तान की धरती पर कदम रखने के बाद सीरीज शुरू होने से पहले ही वापस स्‍वदेश लौट गई थी. सुरक्षा कारणों से न्‍यूजीलैंड ने यह कदम उठाया था. इसके बाद से ही पाकिस्‍तान के सियासतदानों का गुस्‍सा न्‍यूजीलैंड पर फूट गया था. पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के अध्‍यक्ष रमीज राजा ने इसके बाद बयान दिया था कि अबतक हमारे निशाने पर केवल भारत हुआ करती थी लेकिन इस बार न्यूजीलैंड और इंग्‍लैंड भी रहेगी. इंग्‍लैंड की टीम ने भी बाद में पाकिस्‍तान का दौरा रद्द कर दिया था. आज जब पाकिस्‍तान की टीम न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो वो भारत की तर्ज पर ही पाकिस्‍तान को भी हराकर बदला लेना चाहेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान का स्‍क्‍वाड:

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, हैदर अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद नवाज, सरफराज अहमद

न्यूजीलैंड का स्क्वाड:

केन विलियमसन (कप्‍तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मार्टिन गप्टिल, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, टॉड एस्टल, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन। जेम्स नीशाम

Editor's Pick