add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

2 साल बाद अपने बेटे जोरावर से मिल भावुक हुए Shikhar Dhawan, बोले- हमेशा याद रहेंगे ये पल...

पिछले ही साल शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपने तलाक की बात फैन्स को बताई थी. इस खबर को जानकर उनके फैन्स को हैरानी हुई थी.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 21, 2022 10:52 AM IST

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) दो साल बाद अपने बेटे जोरावर से मिले तो वह भावुक हो गए. उन्होंने अपनी इस मुलाकात का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर जारी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि दो साल के इंतजार के बाद बेटे से मिलना, उसे गले लगाना, बातें करना बहुत भावुक क्षण हैं. शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर ही बताया था कि उन्होंने और धवन ने अब तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया है. इसके बाद से धवन का बेटा जोरावर अभी अपनी मां आयशा के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहा है.

दरअसल धवन का बेटा-बेटी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में ही थे. जब पिछले साल सितंबर में आयशा ने धवन के साथ अपनी तलाक की खबर साझा की थी, तब उनके बेटे और बेटी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही थे. ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के अस्तित्व में आने के बाद अभी तक कड़ा कोविड प्रोटोकॉल जारी है. ऐसे में धवन के लिए वहां जाकर अपने परिवार से मिलना संभव नहीं था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

लेकिन हाल ही में जब वह अपने बेटे से मिले तो भावुक हो गए. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने बेटे से पूरे दो साल मिलना, उसके साथ खेलना, उसको गले लगाना, बातें करना.. बहुत भावुक पल हैं ये. ये वे पल हैं, जो हमेशा याद रहेंगे.’

बता दें आयशा के साथ तलाक पर अभी तक सिर्फ आयशा ने ही जानकारी दी है, जबकि शिखर धवन ने आज तक अपनी ओर से इस पर कुछ नहीं कहा है.

भारतीय टीम में धवन इन दिनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट का ही हिस्सा हैं. साउथ अफ्रीका दौरे के बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन वे कोरोना पॉजिटिव होने के चलते सीरीज के पहले दो वनडे मैचों से बाहर रहे, जबकि तीसरा और आखिरी वनडे खेलने के बाद वह घर लौट गए. अब वह आईपीएल (IPL 2022) में अपनी नई पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ खेलते दिखाई देंगे.