add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Shreyas Iyer Test Debut: रिकी पोंटिग ने पूर्व कप्‍तान के डेब्‍यू पर भेजा भावुक मैसेज, क्‍या रिटेन करेगी दिल्‍ली कैपिटल्‍स ?

श्रेयस अय्यर आईपीएल के पिछले सीजन तक दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान थे.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 25, 2021 1:25 PM IST

Shreyas Iyer Debut: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज के पहले मुकाबले से श्रेयस अय्यर को खेल के सबसे लंबे प्रारूप में डेब्‍यू का मौका मिला. स्‍वयं सुनील गावस्‍कर ने अय्यर को डेब्‍यू कैप थमाई. वो भारत के लिए टेस्‍ट डेब्‍यू करने वाले 303वें खिलाड़ी बन गए हैं. ऐसे में दिल्‍ली कैटिल्‍स में कोच रिकी पोंटिंग स्‍वयं अय्यर के डेब्‍यू पर कमेंट करने से खुदको रोक नहीं पाए. पोटिंग को गर्व है कि श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी को आज भारत के लिए टेस्‍ट डेब्‍यू करने का मौका मिला रहा है.

रिकी पोंटिंग ने अपने ट्विटर हैंडल पर श्रेयस अय्यर के डेब्‍यू को लेकर आज सुबह हुई सेरेमनी का वीडियो शेयर किया. साथ में उन्‍होंने लिखा, “मैंने बीते कुछ सालों में तुम्‍हारे द्वारा किए गए काम को देखा है. तुम टेस्‍ट टीम में डेब्‍यू करने का हकदार हो. साथी, ये तुम्‍हारे लिए महज शुरुआत भर है. मुझे तुम पर गर्व है श्रेयस अय्यर. ”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

26 साल के श्रेयस अय्यर को साल 2019 के आईपीएल के दौरान रिकी पोंटिंग ने ही दिल्‍ली कैपिटल्‍स का कप्‍तान नियुक्‍त किया था. टूर्नामेंट के बीच में गोतम गंभीर को कप्‍तानी से हटाकर युवा अय्यर को ये जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी. अय्यर के नेतृत्‍व में दिल्‍ली ने शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि आईपीएल 2021 से ठीक पहले अय्यर इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. जसके बाद रिषभ पंत को ये जिम्‍मेदारी सौंप दी गई.

यूएई में आईपीएल के दूसरे लेग के मैचों के दौरान श्रेयस अय्यर की वापसी हुई लेकिन कप्‍तानी रिषभ पंत के कंधों पर ही रही. माना जा रहा है कि भविष्‍य में भी दिल्‍ली कैपिटल्‍स रिषभ पंत से ही कप्‍तानी करवाएगा. इस बात की भी संभावना है कि रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली ये फ्रेंचाइजी श्रेयस अय्यर को रिलीज भी कर दे.