add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

SL U-19 vs BAN U-19: एशिया कप का मैच 33 ओवर फिंकने के बाद हुआ रद्द, SF में है भारत

SL U-19 vs BAN U-19: अंडर-19 एशिया कप 2021 का फाइनल 32 दिसंबर को खेला जाना है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 28, 2021 5:10 PM IST

Under-19 Asia Cup 2021 Match between Sri Lanka and Bangladesh abandoned: यूएई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2021 में बीच मैच के दौरान खेल को रोक दिया गया और सभी क्रिकेटर्स और अन्‍य स्‍टॉफ को अपने-अपने कमरे में जाने के आदेश दे दिए गए. तत्‍काल प्रभाव से इस मैच को रद्द करने की जानकारी दी गई. बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है क्‍योंकि मैच के दौरान दो अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

33वें ओवर में जब कोरोना के मामलों की जानकारी आई, तो मैच रोक दिया गया था. इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था और विरोधी टीम ने 32.4 ओवर में 130/4 रन बना लिए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एसीसी ने ट्वीट किया, “एशियाई क्रिकेट परिषद और अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है कि अंडर-19 एशिया कप का अंतिम ग्रुप बी मैच आज रद्द कर दिया गया है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह फैसला दो अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लिया गया है. हालांकि दोनों अधिकारी सुरक्षित हैं और टूर्नामेंट प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जा रहा है. इस मैच से जुड़े सभी कर्मियों की जांच की जा रही है.”

भारत की टीम पहले ही अंडर-19 एशिया कप 2021 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है. भारत के ग्रुप से पाकिस्‍तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है.