कोरोना के 'डेल्टा वैरिएंट' से संक्रमित थे Sourav Ganguly, ‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी' से हुआ इलाज

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. अब रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि गांगुली 'डेल्टा वैरिएंट' से संक्रमित थे.

Edited By : India.com Staff |Jan 02, 2022, 08:39 AM IST

Published On Jan 02, 2022, 08:39 AM IST

Last UpdatedJan 02, 2022, 08:39 AM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद बड़ी जानकारी सामने आई है. हॉस्पिटल ने पुष्टि की है कि गांगुली की कोविड जांच में डेल्टा प्लस वैरिएंट पाया गया है. इसके गंभीर नहीं होने के कारण बीसीसीआई अध्यक्ष को चार दिन बाद छुट्टी दे गई. अब सौरव गांगुली आइसोलेशन में रहकर इससे उबर सकते हैं.

आरटी-पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद 49 वर्षीय गांगुली को एहतियात के तौर पर सोमवार रात को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अधिकारी ने कहा, ‘‘सौरव गांगुली के नमूनों की जांच में डेल्टा प्लस स्वरूप पॉजिटिव मिला है. उन्हें मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई. फिलहाल हम इसका इलाज कर रहे हैं.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अधिकारी ने बताया कि गांगुली को ओमिक्रॉन स्वरूप के लिए जांच में नेगेटिव आने के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई थी. वह अगले एक पखवाड़े के लिए डॉक्टरों की देखरेख में घर में पृथकवास रहेंगे.

साल 2021 में सौरव गांगुली की हुई एंजियोप्लास्टी

बता दें कि सौरव गांगुली को साल 2021 की शुरुआत में भी दो बार हॉस्पिलट भर्ती करवाया जा चुका था. उस दौरान हृदय संबंधी कुछ समस्याओं के कारण उनकी आपात एंजियोप्लास्टी की गई थी. गांगुली को कोविड -19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है. उनके भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल की शुरूआत में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

महानतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली

सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने साल 1999 से 2005 के बीच 146 वनडे मैचों में 76 जीते और 65 गंवाए, जबकि 5 मैचों के नतीजे नहीं आए, जबकि साल 2000 से 2005 के बीच उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने 49 टेस्ट मैच खेले, इनमें से 21 में जीत दर्ज की और 13 में हार का सामना करना पड़ा. सौरव गांगुली को 1997 में अर्जुन अवॉर्ड और 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है.

Editor's Pick